Advertisement

home

पत्नी से अनबन के बाद पेट्रोल डालकर ससुराल के घर में लगा दी आग, आरोपी दामाद गिरफ्तार


बरेली। प्रेमनगर इलाके में मंगलवार रात एक युवक ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों से विवाद के चलते उनके घर में आग लगा दी। गनीमत रही कि कोई आग की चपेट में नहीं आया, फिलहाल आग में तीन बाइकें पूरी तरह जलकर राख हो गईं, और घर का एक हिस्सा भी बुरी तरह टूट-फूट गया। पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
प्रेमनगर के नई बस्ती बहर्मपुरा निवासी पीड़ित गौरव सक्सेना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि राजीव गौड़ ने गुस्से में उनके घर पहुंचा और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना के वक्त घर में परिवार के लोग मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। सूचना मिलते ही प्रेमनगर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने बुधवार दोपहर आरोपी दामाद राजीव गौड़ को राजेन्द्र नगर निगम पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में राजीव ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उसका अपनी पत्नी और ससुराल वालों से पुराना झगड़ा चल रहा था। गुस्से में आकर उसने घर में आग लगा दी ताकि उन्हें सबक सिखा सके। पकड़ा गया आरोपी बारादरी के सनराइज एन्क्लेव निवासी राजीव गौड़ का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज किया है।
गिरफ्तारी में थाना प्रेमनगर इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी, चौकी प्रभारी कानूनगोयाना मोहम्मद सरताज, कांस्टेबल अमरीश और अनुराग शामिल रहे। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है, जबकि पीड़ित परिवार अभी भी दहशत में है।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

5 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

5 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

6 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

6 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago