Advertisement

home

वक्फ संशोधन बिल लागू होने पर 11 लोगों पर पहली एफआईआर दर्ज

वक्फ संशोधन कानून यूपी, बरेली वक्फ जमीन कब्जा मामला

बरेली ।वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 लागू होने के बाद उत्तर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई बरेली पुलिस ने की है। सीबीगंज थाना क्षेत्र के सारनिया गांव में एक फर्जी वक्फ ट्रस्ट बनाकर 3 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा करने के मामले में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जमीन को कब्रिस्तान बताकर कब्जा किया गया था, जहां बाद में दरगाह बनाकर झाड़-फूंक और चंदा वसूली का धंधा चल रहा था।

फर्जी ट्रस्ट बनाकर सरकारी जमीन पर कब्जा

शिकायतकर्ता पुत्तन शाह ने एसएसपी अनुराग आर्य से शिकायत की थी कि गांव के ही सब्जे अली ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया और एक फकीर सैय्यद हामिद हसन के नाम पर कब्र बनाकर दरगाह का रूप दे दिया। बाद में इसी जमीन पर पक्का निर्माण कर झाड़-फूंक और चंदा वसूली शुरू कर दी गई।

गौरतलब है कि 24 नवंबर 2020 को सैय्यद हामिद हसन दरगाह चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम से रजिस्ट्रेशन कराकर इसे वक्फ संपत्ति बताया गया था।

राजस्व रिकॉर्ड में जमीन निकली सरकारी, SSP के आदेश पर FIR

जांच के दौरान राजस्व विभाग ने स्पष्ट किया कि विवादित जमीन सरकारी है। इसके बाद एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर सीबीगंज थाने में बुधवार दोपहर 12:39 बजे FIR दर्ज की गई।

मुकदमे में सब्जे अली, उनकी पत्नी जकीरा, बेटियां फरहानाज, गुलनाज, शना जाफरी, राहिला जाफरी और मास्टरमाइंड मनीष कुमार सहित 11 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने फर्जी ट्रस्ट बनाकर करोड़ों की जमीन कब्जा की और झूठे दस्तावेजों के सहारे इसे वक्फ संपत्ति घोषित करवा लिया।

SSP अनुराग आर्य ने कहा “राजस्व रिकॉर्ड में जमीन सरकारी पाई गई, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। वक्फ संशोधन कानून के तहत यूपी में यह पहली कार्रवाई है।

Express views

Recent Posts

मोटरसाइकिल लूट का आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार

बरखेड़ा। मोटरसाइकिल लूट के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार…

17 hours ago

महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर…

2 days ago

एशियन पैरा खेलों में यूपी के खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बरेली। जापान के आइची-नागोया में 18 से 24 अक्टूबर तक आयोजित पांचवें एशियाई पैरा खेल-2026…

2 days ago

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार

बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में गो-तस्करी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये…

2 days ago

कजाकिस्तान में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, फर्जी ऑफर लेटर थमाकर भेजा विदेश

विदेश में फंसा युवक, भारतीय दूतावास की मदद से महीनों बाद लौटा घर,आरोपी पर एफआईआर…

3 days ago

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

बरखेड़ा। पीलीभीत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बरखेड़ा में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

3 days ago