बरेली। कैंट पुलिस और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ट्रक चोरी और फर्जी बीमा क्लेम करने वाले एक संगठित गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग के पांच सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से दो चोरी के ट्रक, फर्जी नंबर प्लेट और जाली दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
आरोपियों को थाना कैंट और ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में शाकिर उर्फ भूरा, मास्टर आरिफ, सोहेल, सैफुद्दीन और इशाक अली शामिल हैं।
पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि यह गैंग ट्रकों की फर्जी चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवा कर फाइनेंस कंपनियों से बीमा क्लेम हासिल करता था। गैंग का हर सदस्य अलग-अलग भूमिका निभाता था — कोई ट्रक चोरी करता था, कोई इंजन और चेचिस नंबर बदलता था, कुछ सदस्य फर्जी मुकदमे दर्ज करवाते थे और फर्जी नंबर प्लेट बनवाते थे। अब तक गैंग ने 50 से अधिक झूठे क्लेम किए हैं।
एसपी सिटी मनीष पारीक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना कैंट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब गैंग के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र.…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के…
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया…
बरखेड़ा,पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को…
पीलीभीत। गाटा संख्या 346 और 348 के रास्ते को लेकर अब मामला सियासी रंग लेता…