Advertisement

home

बुलेट बचा कर निकालने को कहा तो समुदाय विशेष के लोगों ने घर में घुसकर पीटा, दस घायल

बरेली (सिरौली)। गेहूं काटकर लौट रहे युवक के पास से बुलेट निकालने से मना करने पर समुदाय विशेष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट व पथराव किया जिसमें महिलाओं समेत दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है जिनमें से करन को रेफर कर दिया है। सीओ ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। मामला दो समुदायों का होने के कारण गांव में पुलिस तैनात कर दी है।
थाना सिरौली के गांव अजमेर के करन सिंह कश्यप का बेटा सौरभ गेहूं काटकर घर लौट रहा था तभी गांव में आने पर गांव के दूसरे समुदाय के तीन युवक मुन्नन बेग, रियासुद्दीन तथा हसनैन अली बुलेट से आए और उन्होंने बुलेट सौरभ के पास से सटाकर निकाली जिसका सौरभ ने विरोध किया तो बुलेट सवार युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। सौरभ ने घर पहुंचकर परिजनों को बताया तभी उसके युवकों के घर शिकायत करने पहुंचे तभी दोनों पक्षों का रास्ते में आमना-सामना हो गया वहां से लोगों ने समझा बूझाकर दोनों पक्षों को वापस कर दिया। बताया गया कि इसके बाद समुदाय विशेष के सौ के आसपास लोग हाथों में लाठी-डंडे व छुरी लेकर करन के घर पहुंच गए और वहां महिलाओं और बच्चों से जमकर मारपीट और पथराव किया जिसमें करन व उनकी पत्नी मीरा,बेटा सौरभ, रिषभ, बाबू, जितेंद्र,सतीश की पत्नी लक्ष्मी, माया, किरन तथा एक लड़की नंदिनी घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से मुनन और हसनैन अली घायल हुए हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष रामरतन सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल रामनगर पीएचसी भेज दिया। जहां डाक्टरों ने करन और उनकी पत्नी की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। सूचना पर सीओ मीरगंज अंजनी कुमार तिवारी भी गांव पहुंचे और लोगों से जानकारी ली। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

Express views

Recent Posts

जन्माष्टमी मेले में व्यापारियों के लिए निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र.…

20 hours ago

देवहा नदी किनारे नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी बरखेड़ा पुलिस

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल…

20 hours ago

दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न, गर्भपात के लिए दबाव डालने की शिकायत

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के…

20 hours ago

पीलीभीत :सपा की कमान धर्मेश गंगवार के हाथ, जगदेव सिंह जग्गा की जगह मिली जिम्मेदारी

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया…

22 hours ago

लम्पी स्किन डिजीज से बचाव को पशुओं का टीकाकरण

बरखेड़ा,पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को…

22 hours ago

रास्ते पर गरमाई सियासत, पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने खोला मोर्चा,डीएम से बोले, तत्काल हटे कब्जा

पीलीभीत। गाटा संख्या 346 और 348 के रास्ते को लेकर अब मामला सियासी रंग लेता…

1 day ago