Advertisement

home

शराब के नशे में  हुए विवाद में मांस विक्रेता ने युवक की गर्दन पर किया चाकू से वार,हुई मौत

बरेली। फरीदपुर में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में मांस विक्रेता ने युवक की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया गंभीर अवस्था में बरेली ले जाते समय उसकी मौत हो गई।  वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

फरीदपुर के कस्सावान के रहने वाले इलियास उर्फ भूरा की बड़ी सब्जी मंडी में चिकन की दुकान है उसका पड़ोसी जाहिद उर्फ माली मटन विक्रेता है रात करीब नौ बजे दोनों सब्जी मंडी में एकांत जगह बैठकर शराब पी रहे थे किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया जाहिद ने चाकू से इलियास की गर्दन पर हमला कर दिया इलियास लहूलुहान होकर वहीं गिर गया पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया इसके कुछ देर बाद इलियास की मौत हो गई उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया मृतक के छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

वही इस मामले में एसपी साउथ अंशिका वर्मा का कहना है कि इलियास और जाहिद के बीच शराब पीकर विवाद हुआ था इसी दौरान जाहिद ने इलियास पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Express views

Recent Posts

जन्माष्टमी मेले में व्यापारियों के लिए निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र.…

19 hours ago

देवहा नदी किनारे नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी बरखेड़ा पुलिस

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल…

19 hours ago

दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न, गर्भपात के लिए दबाव डालने की शिकायत

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के…

19 hours ago

पीलीभीत :सपा की कमान धर्मेश गंगवार के हाथ, जगदेव सिंह जग्गा की जगह मिली जिम्मेदारी

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया…

21 hours ago

लम्पी स्किन डिजीज से बचाव को पशुओं का टीकाकरण

बरखेड़ा,पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को…

21 hours ago

रास्ते पर गरमाई सियासत, पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने खोला मोर्चा,डीएम से बोले, तत्काल हटे कब्जा

पीलीभीत। गाटा संख्या 346 और 348 के रास्ते को लेकर अब मामला सियासी रंग लेता…

1 day ago