Advertisement

home

अब बरेली की रेखा ने अपने पति की प्रेमी के साथ मिलकर की गला दबाकर हत्या, फिर करने लगी ड्रामा

रिपोर्ट; नन्द किशोर शर्मा

बरेली। पत्नियों द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के मामलों की फेहरिस्त बढ़ती जा रही है। मेरठ की मुस्कान के बाद अब बरेली से भी ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने पहले चाय में जहर मिलाकर पति को बेहोश किया और फिर उसे फंदे से लटकाकर सुसाइड का रूप देने की कोशिश की।

मृतक

मृतक केहरपाल के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रेखा का बुलंदशहर निवासी पिंटू नामक युवक से अवैध संबंध था।हत्या से पहले रेखा ने केहरपाल को चाय में चूहामार दवाई पिलाई, फिर रात में कमरे में उसका गला दबाकर फंदे से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या जैसा दिखे।
पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन रेखा ने खुद शोर मचाकर लोगों को बुलाया और कहा कि उसका पति कमरे में लटका हुआ है। जब लोगों ने दरवाजा तोड़ा, तो केहरपाल का शव फंदे से लटका मिला।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसकी मौत दम घुटने से हुई है और गले पर चोट के निशान भी पाए गए हैं।
परिजनों का आरोप है कि रेखा पति की मर्जी के खिलाफ एक मेडिकल कॉलेज में नौकरी करती थी, जहां उसका संपर्क पिंटू से हुआ।पिंटू अक्सर उनके घर आता और रसोई में खाना बनाता, जिससे केहरपाल को शक हुआ. जब उसने इसका विरोध किया, तो घर में अक्सर झगड़े होने लगे।
यह कोई पहला मामला नहीं है। हाल के महीनों में यूपी में ऐसे घरेलू झगड़ों और अवैध संबंधों के चलते पतियों की हत्याएं कई जिलों में सामने आ चुकी हैं।मेरठ के मुस्कान का केस भी पिछले दिनों काफी चर्चित हुआ था।बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी का मामला।

इस मामले पर जानकारी देते हुए एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने कहा, ‘कि हरपाल की मौत की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दरवाजा अंदर से बंद था, लेकिन पत्नी और प्रेमी ने मिलकर हत्या की साजिश रची। चाय में जहर देने की बात पत्नी ने कबूल की है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है।

Express views

Recent Posts

मोटरसाइकिल लूट का आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार

बरखेड़ा। मोटरसाइकिल लूट के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार…

17 hours ago

महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर…

2 days ago

एशियन पैरा खेलों में यूपी के खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बरेली। जापान के आइची-नागोया में 18 से 24 अक्टूबर तक आयोजित पांचवें एशियाई पैरा खेल-2026…

2 days ago

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार

बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में गो-तस्करी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये…

2 days ago

कजाकिस्तान में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, फर्जी ऑफर लेटर थमाकर भेजा विदेश

विदेश में फंसा युवक, भारतीय दूतावास की मदद से महीनों बाद लौटा घर,आरोपी पर एफआईआर…

3 days ago

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

बरखेड़ा। पीलीभीत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बरखेड़ा में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

3 days ago