Advertisement

home

फर्जी फोन पे एप से ठगी का नया तरीका, फर्जी ट्रांजेक्शन दिखा कर दुकानदारों से ठगी करने वाले दो ठगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार,एक फरार

रिपोर्ट; नन्द किशोर शर्मा

बरेली (फतेहगंज पूर्वी) पुलिस ने PhonePe की तरह दिखने वाले एक फर्जी ऐप का उपयोग कर दुकानदार से 1160 रुपये की ठगी करने वाले दो शातिर ठगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ठगी की वारदात और गिरफ्तारी

दिनांक 17 अप्रैल 2025 को वादी संयम प्रियदर्शी निवासी बाजार जनूबी, थाना फतेहगंज पूर्वी की शिकायत पर मु0अ0सं0 152/2025 पंजीकृत किया गया था। वादी ने आरोप लगाया कि दो युवकों ने एक मेडिकल स्टोर से खरीदारी कर फर्जी ऐप के जरिए भुगतान का झांसा देकर 1160 रुपये की ठगी की।

पुलिस ने जांच करते हुए अभियुक्तों समर्थ सिंह उर्फ क्रिस तोमर (उम्र 19 वर्ष) और चाणक्य नईर उर्फ आदि गुप्ता (उम्र 19 वर्ष), निवासी मोहल्ला महादेव, थाना कोतवाली फरीदपुर, बरेली को हिरासत में लिया है।

अपराध का तरीका बेहद चालाकी भरा

पुलिस पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वे अपने साथी युवराज सिंह चौहान के साथ मिलकर PhonePe जैसी दिखने वाली एक नकली ऐप का इस्तेमाल करते थे। ये लोग दुकानदारों से सामान खरीदते और फर्जी ऐप के माध्यम से भुगतान करने का दिखावा करते। ऐप असली PhonePe जैसा दिखता था और ट्रांजेक्शन स्क्रीन बिल्कुल असली लगती थी, जिससे दुकानदार को लगता कि भुगतान हो गया है। वास्तव में कोई ट्रांजेक्शन होता ही नहीं था।

Express views

Recent Posts

जन्माष्टमी मेले में व्यापारियों के लिए निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र.…

18 hours ago

देवहा नदी किनारे नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी बरखेड़ा पुलिस

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल…

18 hours ago

दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न, गर्भपात के लिए दबाव डालने की शिकायत

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के…

18 hours ago

पीलीभीत :सपा की कमान धर्मेश गंगवार के हाथ, जगदेव सिंह जग्गा की जगह मिली जिम्मेदारी

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया…

20 hours ago

लम्पी स्किन डिजीज से बचाव को पशुओं का टीकाकरण

बरखेड़ा,पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को…

20 hours ago

रास्ते पर गरमाई सियासत, पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने खोला मोर्चा,डीएम से बोले, तत्काल हटे कब्जा

पीलीभीत। गाटा संख्या 346 और 348 के रास्ते को लेकर अब मामला सियासी रंग लेता…

24 hours ago