Advertisement

home

विहिप ने ममता बनर्जी का फूंका पुतला, इस्तीफे की मांग की

बरेली। पश्चिम बंगाल में बढ़ती हिंसा और कथित हिंदू विरोधी नीतियां हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार हत्याएं, महिलाओं के साथ बलात्कार , मंदिरों में तोड़फोड़ के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष आशु अग्रवाल ,विभाग मंत्री मानवेंद्र प्रताप सिंह और प्रांत प्रचार प्रमुख दिव्य चतुर्वेदी के नेतृत्व में सेठ दामोदर स्वरूप पार्क से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट गेट तक प्रदर्शन किया कलेक्ट्रेट गेट के सामने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका और महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सोपा, पश्चिम बंगाल में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की गई है।
दिव्य चतुर्वेदी और आशु अग्रवाल ने कहा कि वक्फ बिल कानून के विरोध की आड़ में संपूर्ण पश्चिम बंगाल को जिस प्रकार हिंसा की आग में जलाया जा रहा है, हिंदुओं को प्रताडित किया जा रहा है. राष्ट्र विरोधी और हिंदू विरोधी तत्वों को निर्बाध रूप से अपने षडयंत्रों को क्रियान्चित करने की खुली छूट दी जा रही है। जेहादी भीड़ ने हिंदुओं के 200 से अधिक घरों और व्यावसायिक दुकानों को लूटकर जलाया, सैकड़ों हिंदुओं को बुरी तरह घायल किया व तीन नागरिकों की निर्मम हत्या की गई। दर्जनों महिलाओं के शीलभंग भी किए गए। परिणाम स्वरूप 500 से अधिक हिंदू परिवारों को मुर्शिदाबाद से पलायन करना पड़ा। ममता बनर्जी दंगा भड़काने वाले इमामो से मिल रही है जिनमें से एक इमाम ने एक दिन पहले ही धमकी दी थी कि “अगर ममता बनर्जी ने उनका साथ नहीं दिया तो वह उसकी औकात बता देंगे।
बंगाल में राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में आ चुकी है। बांग्लादेशी व रोहिंग्या पुसपैठियों को निर्बाध रूप से आने दिया जा रहा है। उनके आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। पाकिस्तानी तथा बांग्लादेशी आतंकी संगठनों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। यह हिंसा मुर्शिदाबाद से निकलकर संपूर्ण बंगाल में फैलती जा रही है। अब यह बंगाल तक भी सीमित नहीं रहेगी। इसलिए देश की राष्ट्र भक्त जनता मांग करती है कि पश्चिम बंगाल में अविलंब राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।
पश्चिम बंगाल की हिंसा की जांच एनआईए के द्वारा करवाई जाए और दोषियों को अविलंब दंडित किया जाए।
प्रदर्शन के दौरान मानवेन्द्र प्रताप सिंह , दिव्ये चतुर्वेदी एडवोकेट, विकास सोमवंशी , संजय भदौरिया ,अभिनाश मिश्रा, बाबूराम गंगवार , नीरू भारद्वाज, धर्मेन्द्र सिंह ,
त्रिभुवन सिंह, डा हिमांशु अग्रवाल, डा गणिकान्त शर्मा , पूनम भल्ला समाजसेवी ,योगी सरोजनाथ , गिरीश गोस्वामी, इंद्र प्रकाश गोस्वामी, केके शंखधार आदि मौजूद थे।

Express views

Recent Posts

भाई दूज पर पत्नी को लेने गए युवक की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा।भाई दूज के मौके पर मायके गईपत्नी को लेने ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

13 hours ago

पीलीभीत में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट और धमकी का मामला दर्ज

​ बरखेड़ा ।क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर हुक्मी में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर…

15 hours ago

शराब के नशे में तालाब में डूबा चौकीदार! सुबह पानी में उतराता मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

बरेली । अलीगंज-सिरौली रोड पर सत्तारनगर मोड़ के पास गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने…

1 day ago

​तेंदुए के हमले में बाल-बाल बचा युवक, सीने पर पड़े पंजों के निशान

​बरखेड़ा। ससुराल आए एक युवक पर बुधवार रात गांव के बाहर रास्ते में किसी जंगली…

2 days ago

शराब पीने से रोकने पर लाठी-डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम गुलड़ा में शराब पीने का विरोध करने पर एक व्यक्ति के…

2 days ago

अतिरिक्त दहेज की मांग पर विवाहिता से मारपीट, लोहे की रॉड से हमला कर गला दबाने का प्रयास, चार के खिलाफ रिपोर्ट

बरखेड़ा। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर लोहे…

2 days ago