Advertisement

home

खेत में सिंचाई कर रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला, किसान गम्भीर घायल अस्पताल में भर्ती क्षेत्र में दहशत

बरेली। ग्रामीण क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए का खौफनाक आतंक देखने को मिला है। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के बिहारीपुर अब्दुल रहमानपुर गांव में खेत पर सिंचाई कर रहे किसान अरविंद कुमार पर तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद गांव में खौफ और दहशत का माहौल है, लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं।

तेंदुए की यह वारदात न सिर्फ ग्रामीणों के लिए खतरे की घंटी है, बल्कि वन विभाग और प्रशासन के लिए भी बड़ी चुनौती बन चुकी है। हमले में गंभीर रूप से घायल किसान को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

तेंदुआ खेत में घात लगाए बैठा था, किसान की जान पर बना खतरा

शुक्रवार सुबह किसान अरविंद कुमार जब खेत पर अकेले सिंचाई कर रहा था, तभी तेंदुए ने झाड़ियों से निकलकर उस पर हमला बोल दिया। तेंदुए ने सीधे चेहरे और गर्दन पर वार किया। किसान की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद अन्य किसानों ने दौड़कर उसकी जान बचाई। शोर सुनते ही तेंदुआ खेतों की ओर भाग निकला, लेकिन माना जा रहा है कि वह अब भी उसी इलाके में छिपा हुआ है।

गांव में अफरा-तफरी, मंदिर और मस्जिद से किया गया ऐलान ‘कोई अकेले बाहर न निकले

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और खौफ का माहौल है। मंदिरों और मस्जिदों से माइक के जरिए ऐलान कर ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा जा रहा है।
वन विभाग ने भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति खेत या सुनसान जगह पर अकेले न जाए।

तेंदुए की तलाश में वन विभाग की 4 टीमें सक्रिय, CCTV से की जा रही निगरानी

वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए 4 टीमें गठित की हैं। पूरा क्षेत्र हाई अलर्ट पर है। खेतों और रास्तों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं ताकि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

DFO दीक्षा भंडारी ने बताया कि एक वन्य जीव का पदचिह्न भी बरामद हुआ है, जिससे यह पुष्ट होता है कि हमला तेंदुए द्वारा ही किया गया है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

तेजी से वायरल हो रहा तेंदुए का वीडियो, इलाके में फैली दहशत

हमले के बाद इलाके में एक तेंदुए का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे इसी क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि वन विभाग ने इसकी अभी पुष्टि नहीं की है, लेकिन वायरल वीडियो ने लोगों के डर को और गहरा कर दिया है।

“यह सिर्फ एक हमला नहीं, ग्रामीणों की जान को खुला खतरा है”

ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब तेंदुए की मौजूदगी देखी गई हो। वन विभाग को पहले ही सतर्क कर दिया गया था, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने का नतीजा एक इंसान की जान पर बन आया।

Express views

Recent Posts

गुरु गोरखनाथ मंदिर में चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथ दबोचा

बरखेड़ा,पीलीभीत। क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज अमखिरिया स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात…

6 hours ago

मेला देखने गई किशोरी लापता, मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा पीलीभीत।क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामले में  पीड़िता की मां…

7 hours ago

खेत में यूकिलिप्टस के पेड़ से लटका मिला बीएससी एग्रीकल्चर छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस

बरखेड़ा (पीलीभीत)। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गाँव भैसहा ग्वालपुर में शुक्रवार शाम एक 22 वर्षीय…

7 hours ago

इतिहास संकलन समिति की प्रांतीय बैठक संपन्न, 11 अगस्त को होगा नई कार्यकारिणी का चुनाव

लखनऊ। इतिहास संकलन समिति, अवध प्रांत की प्रांतीय बैठक शुक्रवार 31 जुलाई को संपन्न हुई।…

7 hours ago

सावन की पहली कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली-मुरादाबाद मंडल की संयुक्त बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बरेली। आज से पवित्र सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। भगवान शिव के इस…

14 hours ago

प्रेमिका को घर में रखने की जिद पर हंगामा,पति ने पत्नी को पीटा, खुदकुशी की कोशिश के बाद कपड़ों में लगाई आग

बरखेड़ा (पीलीभीत)। क्षेत्र के पैनिया रामकिशन गाँव में एक युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया…

1 day ago