Advertisement

home

कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की हत्या, पत्नी पल्लवी हिरासत में

 

बेंगलुरु के HSR लेआउट स्थित घर में रविवार शाम कर्नाटक के पूर्व DGP और 1981 बैच के IPS अधिकारी ओम प्रकाश (68) की उनकी पत्नी पल्लवी द्वारा चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई।

दिल्ली(डेस्क)। 1981 बैच के आईपीएस अफसर ओमप्रकाश मूल रूप से बिहार के चंपारण के रहने वाले थे। एक मार्च, 2015 को वह कर्नाटक के डीजीपी बने थे। पुलिस के मुताबिक, ओमप्रकाश (68) सेवानिवृत्त होने के बाद बंगलूरू में ही रह रहे थे। पत्नी के साथ उनकी अनबन चल रही थी। पत्नी ने रविवार शाम को पुलिस को फोन कर पति की मौत की जानकारी दी। पूर्व आला अधिकारी की हत्या की खबर सुनते ही पुलिस की टीम उनके घर पहुंची। वहां ओम प्रकाश का खून से लथपथ शव पड़ा था। पुलिस के मुताबिक, ओमप्रकाश व पत्नी में आए दिन झगड़ा होने की जानकारी पड़ोसियों व उनके रिश्तेदारों को भी थी।

पत्नी ने ही पुलिस को दी सूचना
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ओम प्रकाश (68) रिटायरमेंट के बाद बंगलूरू में ही अपने घर में रह रहे थे। पत्नी के साथ उनकी अनबन चल रही थी। पत्नी ने रविवार शाम को पुलिस को फोन कर पति की मौत की जानकारी दी। इतने बड़े पूर्व आला अधिकारी की हत्या की खबर सुनते ही पुलिस की एक टीम उनके निवास पर पहुंची। वहां ओम प्रकाश का खून से लथपथ शव पड़ा था। पुलिस ने पूछताछ के लिए पत्नी और बेटी को तत्काल हिरासत में ले लिया। एचएसआर लेआउट पुलिस स्टेशन में हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए होसुर रोड स्थित सेंट जॉन्स अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के मुताबिक ओम प्रकाश और उनकी पत्नी में आए दिन झगड़ा होता था। इसकी जानकारी पड़ोसियों और उनके रिश्तेदारों को भी थी। हालांकि अभी ये पता नहीं चला है कि आखिर रविवार को ऐसा क्या हुआ कि नौबत हत्या तक पहुंच गई।

Express views

Recent Posts

मछलियों को चारा डालने गए ग्रामीण की तालाब में डूबकर मौत, मचा कोहराम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर पट्टी में बुधवार दोपहर एक बेहद दुखद घटना सामने आई,…

11 hours ago

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​बरखेड़ा । क्षेत्र के ग्राम करनापुर में मंगलवार को 32 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध…

13 hours ago

बोलेरो पिकअप की टक्कर से एक व्यक्ति हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरेली।फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में मंगलवार को कस्बे में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल…

13 hours ago

बीडीए की बड़ी कार्रवाई: बरेली में सपा नेता का कोचिंग सेंटर सील, एक कमरे में ठूंसकर बिठाए थे 150 छात्र

लखनऊ अग्निकांड के बाद दूसरे दिन भी जारी रहा सघन चेकिंग अभियान,सिर्फ एक फीट चौड़ी…

14 hours ago

पीलीभीत: सिस्टम की बेरुखी से तंग आकर किसान का अनोखा विरोध, 9 महीने भटकाया, अब मेरी ज़मीन एसडीएम और लेखपाल को दान कर दो डीएम साहब!”

भ्रष्टाचार और लचर व्यवस्था की खुली पोल, पीड़ित ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कहा- '…

17 hours ago

जिलाधिकारी ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रशासक व सचिव को चौपाल लगाने के निर्देश दिए

विमलेश कुमार@express views बरखेड़ा।तीन दिन लगातार ब्लॉक के प्रत्येक ग्राम पंचायत मे ग्राम प्रसाशक ब…

2 days ago