Advertisement

home

नकली फूड इंस्पेक्टर की अवैध वसूली, खाद्य सुरक्षा विभाग ने कराई एफआईआर


बरेली। खाद्य सुरक्षा विभाग के नाम पर नगर निगम जोन-08 के कई क्षेत्रों में लंबे समय से फर्जीवाड़ा चल रहा है। विभाग में तैनात एक अधिकारी ने खुलासा किया है कि राम प्रसाद यादव खुद को फूड इंस्पेक्टर बताकर शहर में अवैध वसूली कर रहा है।
शहर के डीडीपुरम, हजियापुर, संजय नगर श्यामगंज, जाटवपुरा, नई बस्ती, माधोबाड़ी, गंगापुर आदि क्षेत्रों में खाद्य सामग्री विक्रेताओं को डराकर अवैध वसूली की जा रही है। पीड़ित ने मामले की शिकायत बारादरी पुलिस से की है।
पीड़ित अधिकारी ने उसे समझाने का प्रयास किया गया तो उसने फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं, आरोपी ने खुले तौर पर कहा कि वह बरेली में 20-25 साल से सक्रिय है और पहले भी जेल जा चुका है लेकिन आज तक कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सका है। बताया गया कि आरोपी खुद को सरकारी कर्मचारी बताते हुए दुकानदारों को डराता है और कानून का भय दिखाकर पैसों की मांग करता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने प्रशासन से इस फर्जीवाड़े के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
इस तरह की घटनाएं विभाग की छवि को धूमिल कर रही हैं और आम व्यापारियों में डर पैदा कर रही हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश ने इस मामले बारादरी थाने में तहरीर देकर आरोपी पर एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं संबंधित सभी तथ्यों और साक्ष्यों को प्रशासन को सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है।

Express views

Recent Posts

जन्माष्टमी मेले में व्यापारियों के लिए निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र.…

18 hours ago

देवहा नदी किनारे नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी बरखेड़ा पुलिस

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल…

18 hours ago

दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न, गर्भपात के लिए दबाव डालने की शिकायत

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के…

18 hours ago

पीलीभीत :सपा की कमान धर्मेश गंगवार के हाथ, जगदेव सिंह जग्गा की जगह मिली जिम्मेदारी

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया…

20 hours ago

लम्पी स्किन डिजीज से बचाव को पशुओं का टीकाकरण

बरखेड़ा,पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को…

20 hours ago

रास्ते पर गरमाई सियासत, पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने खोला मोर्चा,डीएम से बोले, तत्काल हटे कब्जा

पीलीभीत। गाटा संख्या 346 और 348 के रास्ते को लेकर अब मामला सियासी रंग लेता…

24 hours ago