Advertisement

home

अखिल भारत हिन्दू महासभा ने पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के विरोध में किया प्रदर्शन

अभिषेक पांडेय@express views

पीलीभीत। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत और कई लोगो के घायल होने के बाद देशभर में गुस्सा फैल गया है पीलीभीत में अखिल भारत हिन्दू महासभा ने विरोध प्रदर्शन कर आतंकवाद का पुतला फूंका प्रदर्शनकारियों ने ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।

जिलाअध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के छतरी चौराहे पर आतंकवाद मुर्दाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए बुधवार को आतंकवाद का पुतला फूंका गया। हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि अब देश में आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दे कि मंगलवार को कश्मीर में हुई आतंकी हमले की घटना से पूरे देश मे हिंदुओं में रोष है।
नगर के एक बारात घर पर हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर आतंकवाद मुर्दाबाद,पाकिस्तान मुर्दाबाद एवं जय श्रीराम के नारे लगाए।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप, संजीव मिश्र, मयंक जायसवाल, आयुष सक्सेना सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

3 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

4 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

4 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

4 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago