Advertisement

home

विवाह की रोकथाम हेतु जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

पीलीभीत। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता के निर्देशानुसार नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा में बाल विवाह की रोकथाम हेतु जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमे सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कुमार द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष निशान्त प्रताप सिंह, अधिसाशी अधिकारी हरिपाल गंगवार, सभासद एवं आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बाल विवाह रोकने सम्बन्धी विभिन्न जानकारी प्रदान की गई।

बताया गया कि 21 वर्ष से कम आयु का लड़का और 18 वर्ष की आयु से कम की लड़की का विवाह हो रहा हो तो वह बाल विवाह की श्रेणी में आएगा इस प्रकार का कोई प्रकरण सामने आने पर तत्काल 1098 पर कॉल करें या सम्बन्धित थाने को इसकी सूचना दें जिससे बाल विवाह रोका जा सके, किसी माता पिता द्वारा अपनी पुत्री का विवाह 18 वर्ष की आयु से पहले कर दिया जाए तो विवाह में शामिल पंडित/ मौलवी (जिन्होंने विवाह सम्पन्न कराया हो) हलवाई, टेन्ट वाला इत्यादि पर कार्यवाही का भी प्रावधान है ।

बाल विवाह अधिनियम 2006 के अंतर्गत जुर्माना व सजा

बाल विवाह अधिनियम 2006 के अंतर्गत बाल विवाह होने पर 1लाख का जुर्माना एवं 02 वर्ष की सजा का  प्रावधान  है।

इसके साथ ही वार्ड बाल कल्याण समिति को सक्रिय रखने के लिए सभी वार्ड सभासदों से अनुरोध किया गया। व समय- समय पर अपने वार्डो मे बैठक का आयोजन कराया जाए जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगो मे जागरूकता फैले। इसके साथ ही उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सभासदों को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी एवं महिला कल्याण विभाग की समस्त योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान वन स्टाप सेंटर से केस वर्कर धीरज, चाइल्ड हेल्प लाइन से काउंसलर मनिस्ता गुल अन्सारी, वार्ड सभासद, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं नगर पंचायत कार्यालय से सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।।

Express views

Recent Posts

जन्माष्टमी मेले में व्यापारियों के लिए निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र.…

18 hours ago

देवहा नदी किनारे नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी बरखेड़ा पुलिस

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल…

18 hours ago

दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न, गर्भपात के लिए दबाव डालने की शिकायत

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के…

18 hours ago

पीलीभीत :सपा की कमान धर्मेश गंगवार के हाथ, जगदेव सिंह जग्गा की जगह मिली जिम्मेदारी

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया…

19 hours ago

लम्पी स्किन डिजीज से बचाव को पशुओं का टीकाकरण

बरखेड़ा,पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को…

20 hours ago

रास्ते पर गरमाई सियासत, पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने खोला मोर्चा,डीएम से बोले, तत्काल हटे कब्जा

पीलीभीत। गाटा संख्या 346 और 348 के रास्ते को लेकर अब मामला सियासी रंग लेता…

23 hours ago