बरेली। विशारतगंज थाना क्षेत्र में 24 अप्रैल को एक शादी समारोह के दौरान 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने रिश्ते के मामा आरोपी नंदकिशोर को गिरफ्तार किया है।
आपको बतादे कि घटना बीती 24 अप्रैल 2025 की है पीड़िता अपने परिजनों के साथ बिशारतगंज के एक गांव मे शादी समारोह में आई थी वह पंडाल में चाउमीन खाने गई थी चाउमीन खत्म होने पर वह रसगुल्ले लेने काउंटर पर पहुंची जहाँ काउंटर पर मौजूद आरोपी नंदकिशोर ने बच्ची को रसगुल्ले का लालच देकर टेंट के पीछे ले गया वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया।
वही एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि मामले में 6 टीमों का गठन किया जांच के दौरान पुलिस ने निमंत्रण पत्र टेंट मालिक हलवाई रिश्तेदार सहित करीब 250 लोगों से पूछताछ करने के साथ संकलित साक्ष्यों के आधार पर आरोपी नंदकिशोर की पहचान हुई पुलिस ने आज सुबह बिशारतगंज-अतरछेड़ी मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
बरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर…
बरेली। जापान के आइची-नागोया में 18 से 24 अक्टूबर तक आयोजित पांचवें एशियाई पैरा खेल-2026…
बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में गो-तस्करी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये…
विदेश में फंसा युवक, भारतीय दूतावास की मदद से महीनों बाद लौटा घर,आरोपी पर एफआईआर…
बरखेड़ा। पीलीभीत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बरखेड़ा में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…
बरखेड़ा।स्थानीय पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन दिन के भीतर बड़ी…