Advertisement

home

परिवार बालों ने की बुजुर्ग की हत्या, चार गिरफ्तार

बरेली । बुजुर्ग की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
सिरौली थाने के गांव नसरत गंज निवासी सोमपाल की 26 अप्रैल को हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आज गांव ही रहने वाले उसके भतीजे धर्मेन्द्र पुत्र रामपाल, अमरपाल पुत्र रामपाल और विजेन्द्र पुत्र लेखराज,भगवान देई पत्नी विजेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया जांच के दौरान पता चला कि सोमपाल पुत्र लेखराज की हत्या उसकी पैतृक सम्पत्ति के लालच मे आकर योजना बनाकर धर्मेन्द्र द्वारा गोली मारकर की गयी। चूकि सोमपाल अविवाहित था जिसका कोई वारिस नही था तो सोमपाल अपने भाई विजेन्द्र के साथ ही उसके घर में रहता खाता-पीता था। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि कुछ वर्ष पूर्व सोमपाल के पेट का पथरी का काफी ईलाज कराकर विजेन्द्र द्वारा पथरी का ऑपरेशन कराया। बताया कि बटवारे मे ज्वैलरी की सात चीजे मिली थी जिनको बेचकर ऑपरेशन कराया था उसके बाद सोमपाल ने किसान कार्ड से रुपये निकाले और भूमि विकास बैंक से पैसे निकाले और सब मौज-मस्ती मे खर्च कर दिये। सोमपाल पर काफी कर्ज था अगर सोमपाल अपनी जमीन बेच देता तो उसका कर्ज चुकाने में हमारी जमीन बिक जाती। हम तंग आ चुके थे जमीन की बिक्री हेतू सोमपाल द्वारा बयाने के 50 हजार रुपये लेने की हमें जानकारी हुई तो हमने सोमपाल की गैरमौजूदगी में बक्से की तलाशी ली तो 50 हजार रुपये मिले जो हमने निकाल लिये। तब हम चारों लोगों ने मिलकर सोमपाल को मारने की योजना बनाई और 25 अप्रैल की रात मे धर्मेन्द्र व विजेन्द्र व भगवान देई ने सोते समय धर्मेन्द्र ने सोमपाल को गोली मारकर हत्या कर दी तथा योजना अनुसार धर्मेन्द्र व विजेन्द्र ने तमंचा घर के पास घूरे में छिपा दिया और धर्मेन्द्र ट्रेक्टर लेकर खेत पर चला गया तथा अमरपाल ने मौके पर आकर पुलिस को घटना की जानकारी दी लेकिन पुलिस ने जांच के बाद आज दोपहर पिपरिया तिराहे पर बनी दो मंजिला दुकान की आड़ से गिरफ्तार किया गया। दौराने गिरफ्तारी अभियुक्त विजेन्द्र की जामा तलाशी से 37,200 रुपये बरामद किये। जो मृतक सोमपाल के चोरी किए गए 50 हजार रुपये मे से खर्च करने के बाद शेष बचे हुए है। तथा अभियुक्त धर्मेन्द्र की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल तमंचा बरामद किया अभियुक्ता भगवान देई पत्नी विजेन्द्र को अलीगंज रोड पर पेट्रोल पम्प से आगे गिरफ्तार किया गया।

Express views

Recent Posts

मोटरसाइकिल लूट का आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार

बरखेड़ा। मोटरसाइकिल लूट के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार…

1 hour ago

महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर…

1 day ago

एशियन पैरा खेलों में यूपी के खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बरेली। जापान के आइची-नागोया में 18 से 24 अक्टूबर तक आयोजित पांचवें एशियाई पैरा खेल-2026…

1 day ago

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार

बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में गो-तस्करी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये…

1 day ago

कजाकिस्तान में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, फर्जी ऑफर लेटर थमाकर भेजा विदेश

विदेश में फंसा युवक, भारतीय दूतावास की मदद से महीनों बाद लौटा घर,आरोपी पर एफआईआर…

2 days ago

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

बरखेड़ा। पीलीभीत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बरखेड़ा में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

2 days ago