Advertisement

home

ब्राह्मण चेतना परिषद ने धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव 

पीलीभीत। ब्राह्मण चेतना परिषद द्वारा मंगलवार रात को उर्मिल बारात घर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आलोक कुमार पहुंचे। जिसमें भारी भीड़भाड़ के साथ क्षेत्रीय ब्राह्मण समाज के लोगों ने पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम को और भी सफल बनाया।


कार्यक्रम में अतिथियों ने भगवान परशुराम जी के जीवन और त्याग पर प्रकाश डाला और सभी वक्ताओं ने समाज को संबोधित किया। वहीं वक्ताओं द्वारा ब्राह्मण समाज को एकजुट रहकर समाज में अच्छाईयों के पथ पर आगे बढ़ने और शिक्षा राजनैतिक सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी निभाने के अन्य कई अहम बिन्दुओं पर आधारित सच्चे मन से समाज और देश सेवा में भागीदारी निभाने पर विशेष जोर देने को कहा गया। मंच से वक्ताओं ने सच्चाई के रास्ते पर चलने के लिए प्रसारित किया। उन्होंने मंच से कहा कि गरीब निर्धन ब्राह्मण की मदद करें और कन्याओं के शादी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। कार्यक्रम में विशिष्ट जनों को स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित करते हुए कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना को लेकर भारी निंदा की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं बताया कि ब्राह्मण शास्त्र पढ़ना जानता है तो शस्त्र उठाना भी जानता है इसीलिए एकजुट होकर हिंदुत्व की रक्षा के लिए आगे बढ़ने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में ब्राह्मण चेतना परिषद के अध्यक्ष संजय पांडेय ने सभी आए हुए परशुराम जी के वंशजों एवं अन्य लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सरोज बाजपेई अध्यक्ष सेंट्रल बार एसोसिएशन, पुष्पा उपाध्याय सदस्य नगर पालिका परिषद, संजीव मिश्रा समाजसेवी, अश्वनी अग्निहोत्री सीनियर एडवोकेट पीलीभीत, पवन शर्मा कंसल्टेंट शुगर इंडस्ट्रीज, डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री अध्यक्ष प्रेस क्लब को पथ प्रदर्शक सम्मान एवं पंकज शर्मा हिंदूवादी नेतृत्व, अंशुमान तिवारी विचारक, चिंतक, अवनेश कौशिक समाजसेवी, विक्रांत मिश्रा समाजसेवी को युवा सारथी सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर भोजन प्रसादी का भी आयोजन किया गया।

Express views

Recent Posts

गुरु गोरखनाथ मंदिर में चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथ दबोचा

बरखेड़ा,पीलीभीत। क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज अमखिरिया स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात…

6 hours ago

मेला देखने गई किशोरी लापता, मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा पीलीभीत।क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामले में  पीड़िता की मां…

6 hours ago

खेत में यूकिलिप्टस के पेड़ से लटका मिला बीएससी एग्रीकल्चर छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस

बरखेड़ा (पीलीभीत)। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गाँव भैसहा ग्वालपुर में शुक्रवार शाम एक 22 वर्षीय…

6 hours ago

इतिहास संकलन समिति की प्रांतीय बैठक संपन्न, 11 अगस्त को होगा नई कार्यकारिणी का चुनाव

लखनऊ। इतिहास संकलन समिति, अवध प्रांत की प्रांतीय बैठक शुक्रवार 31 जुलाई को संपन्न हुई।…

6 hours ago

सावन की पहली कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली-मुरादाबाद मंडल की संयुक्त बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बरेली। आज से पवित्र सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। भगवान शिव के इस…

13 hours ago

प्रेमिका को घर में रखने की जिद पर हंगामा,पति ने पत्नी को पीटा, खुदकुशी की कोशिश के बाद कपड़ों में लगाई आग

बरखेड़ा (पीलीभीत)। क्षेत्र के पैनिया रामकिशन गाँव में एक युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया…

1 day ago