Advertisement

home

ट्रेन में लूट और नाबालिग लड़की के साथ 27 मार्च को दुष्कर्म करने वाला आरोपी को जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरेली।उत्तर प्रदेश की रेलवे पुलिस (GRP) ने एक बेहद शातिर और खतरनाक अपराधी को गिरफ्तार कर रेलवे यात्रियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर छाई चिंता को कुछ हद तक कम कर दिया है। पकड़ा गया अपराधी 36 वर्षीय चंद्रकेश कश्यप न केवल ट्रेन यात्रियों से गहने और चैन लूटता था, बल्कि एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार जैसी जघन्य वारदात को भी अंजाम दे चुका है। इस घटना ने 27 मार्च को बरेली सिटी रेलवे स्टेशन पर पूरे शहर को हिला कर रख दिया था।

नेपाल के कसीनों में जुआ खेलने का आदी यह अपराधी लूट की रकम उड़ाने के लिए जुए और नशे का सहारा लेता था। चंद्रकेश ट्रेन में अकेली यात्रा कर रही महिलाओं को निशाना बनाता था और मौका मिलते ही गहने, पर्स या चैन लूटकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो जाता था। GRP ने उसके खिलाफ पाक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

29 अप्रैल की रात बरेली जंक्शन प्लेटफॉर्म नंबर 5 से उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए—जिसमें 22/23 अप्रैल की रात रामगंगा स्टेशन पर महिला से चैन लूट की वारदात भी शामिल है। उसके पास से 19,300 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

Express views

Recent Posts

जन्माष्टमी मेले में व्यापारियों के लिए निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र.…

18 hours ago

देवहा नदी किनारे नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी बरखेड़ा पुलिस

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल…

18 hours ago

दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न, गर्भपात के लिए दबाव डालने की शिकायत

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के…

18 hours ago

पीलीभीत :सपा की कमान धर्मेश गंगवार के हाथ, जगदेव सिंह जग्गा की जगह मिली जिम्मेदारी

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया…

19 hours ago

लम्पी स्किन डिजीज से बचाव को पशुओं का टीकाकरण

बरखेड़ा,पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को…

20 hours ago

रास्ते पर गरमाई सियासत, पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने खोला मोर्चा,डीएम से बोले, तत्काल हटे कब्जा

पीलीभीत। गाटा संख्या 346 और 348 के रास्ते को लेकर अब मामला सियासी रंग लेता…

23 hours ago