Advertisement

home

भ्रष्टाचार और गवन के आरोप में पूर्व जिला कृषि अधिकारी निलंबित


बरेली। बरेली में जिला कृषि अधिकारी के पद पर कार्यरत रह चुके डॉ. रामतेज यादव को उनके कार्यकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार और सरकारी धन के गबन के आरोपों के चलते उत्तर प्रदेश शासन ने निलंबित कर दिया है। वर्तमान में वह लखनऊ स्थित राजकीय ऊसर सुधार परिक्षेत्र में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे।
शासन द्वारा कराई गई जांच में डॉ. यादव दोषी पाए गए। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उनके बरेली में कार्यकाल (31 जुलाई 2014 से 31 मार्च 2018) के दौरान वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी धन के दुरुपयोग के गंभीर मामले सामने आए। इस पर शासन ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है।
डॉ. रामतेज यादव के बाद बरेली में जिला कृषि अधिकारी रहे धीरेंद्र चौधरी पर भी भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। उनके पास उपनिदेशक कृषि बरेली का भी अतिरिक्त प्रभार था।
धीरेंद्र चौधरी पर आरोप है कि सरकारी मेलों और आयोजनों के लिए आई राशि का मनमाने तरीके से भुगतान किया गया, जिससे शासन के दिशा-निर्देशों की अवहेलना हुई।
धीरेंद्र चौधरी के खिलाफ शिकायतें मिलने पर तत्कालीन जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जगप्रवेश से जांच कराई थी। जांच में आरोपों की पुष्टि हुई, जिसके बाद जिलाधिकारी ने कृषि निदेशालय को धीरेंद्र चौधरी के निलंबन और आर्थिक वसूली (रिकवरी) की संस्तुति की थी।
सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।
इस प्रकरण में उपनिदेशक कृषि बरेली, अभिनंदन सिंह की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। जांच के बाद जब डॉ. रामतेज यादव और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं की बात सामने आई, तो तत्कालीन जिलाधिकारी ने अभिनंदन सिंह को रिकवरी की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे।
लेकिन उन्होंने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने निदेशक कृषि को पत्र लिखकर अभिनंदन सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।
शासन के निर्देश पर हर ब्लॉक स्तर पर कृषि मेलों का आयोजन कराया गया था, जिसके लिए राज्य सरकार से धनराशि जारी की गई थी। जांच में पाया गया कि धीरेंद्र चौधरी ने बिना प्रक्रिया का पालन किए पूरी राशि का मनमाना भुगतान कर दिया, जो वित्तीय नियमों का उल्लंघन है।

Express views

Recent Posts

जन्माष्टमी मेले में व्यापारियों के लिए निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र.…

18 hours ago

देवहा नदी किनारे नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी बरखेड़ा पुलिस

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल…

18 hours ago

दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न, गर्भपात के लिए दबाव डालने की शिकायत

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के…

18 hours ago

पीलीभीत :सपा की कमान धर्मेश गंगवार के हाथ, जगदेव सिंह जग्गा की जगह मिली जिम्मेदारी

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया…

19 hours ago

लम्पी स्किन डिजीज से बचाव को पशुओं का टीकाकरण

बरखेड़ा,पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को…

20 hours ago

रास्ते पर गरमाई सियासत, पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने खोला मोर्चा,डीएम से बोले, तत्काल हटे कब्जा

पीलीभीत। गाटा संख्या 346 और 348 के रास्ते को लेकर अब मामला सियासी रंग लेता…

23 hours ago