Advertisement

home

लड़की भगाने के आरोप में पुलिस की पिटाई तो आहत होकर फांसी पर झूला सलमान


बरेली। प्रेम प्रेसंग और फिर लड़की भगा ले जाने के मामले में युवक को प्रताड़ित करने का आरोप पुलिस पर लगा है। पुलिस की पिटाई से युवक इतना सदमे में था कि फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। अब परिवार वाले आरोपी दरोगा और लड़की के परिजनों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
पूरा मामला भुता थाना क्षेत्र के गांव म्यूडी खुर्द थाना क्षेत्र का है। जहां 18 वर्षीय सलमान पर क्लोड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम सतवन पट्टी की एक लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगा था। आरोप है कि क्लोड़िया पुलिस ने सलमान की पिटाई कर दी। जिससे परेशान होकर बुधवार रात में ग्राम म्यूडी थाना भुता स्थित अपने घर के कमरे में सलमान ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक भारत सिंह व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
बेटे की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश है। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस की पिटाई से परेशान होकर सलमान ने ये कदम उठाया है। मृतक के परिजन दरोगा व लड़की के परिजनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद ही पीएम कराने की मांग पर अड़े रहे। हालांकि पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही थी।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

3 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

3 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

3 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

3 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago