बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने गुरुवार को 300-बेड जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी, ओपीडी और विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर मरीजों से सीधा संवाद किया और उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान डीएम अवनीश सिंह ने चिकित्सालय की साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, डॉक्टरों की उपलब्धता, दवाओं की व्यवस्था और उपकरणों की कार्यक्षमता का बारीकी से जायजा लिया। मरीजों से बातचीत में कुछ ने सुविधाओं की सराहना की, तो कुछ ने व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता जताई।
जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल की साफ-सफाई, चिकित्सकीय सेवाएं और संसाधनों की उपलब्धता में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने यह भी कहा कि मरीजों को समय पर उपचार और बेहतर सुविधा देना प्राथमिकता होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए कि सभी व्यवस्थाओं को समय-समय पर परखा जाए और मरीजों की हर शिकायत का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और आमजन को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया।
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र.…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के…
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया…
बरखेड़ा,पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को…
पीलीभीत। गाटा संख्या 346 और 348 के रास्ते को लेकर अब मामला सियासी रंग लेता…