Advertisement

home

एसएसपी का ऑपरेशन लंगड़ा अभियान: पुलिस ने मुठभेड़ में लम्बे समय से फरार 25 हजार के ईनामी गौतस्कर को किया गिरफ्तार 

बरेली। भोजीपुरा पुलिस ने 25 हजार रुपये के ईनामी और वांछित गौकशी आरोपी लईक उर्फ कालिया को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ गुरुवार सुबह करीब 5:55 बजे ग्राम फरीदापुर जागीर के जंगल में हुई। लईक के दाहिने पैर में गोली लगी है, जबकि उसका साथी सलीम उर्फ कालिया मौके से फरार हो गया।

गिरफ्तारी के दौरान लईक के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, चार जिंदा कारतूस, गौकशी के उपकरण (दांव, छुरी, रस्सी) और बिना नंबर की स्पलैंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। मुठभेड़ में उपनिरीक्षक संजय सिंह और सिपाही विकास कुमार भी घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी भोजीपुरा भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी लईक पर भोजीपुरा थाने में पहले से दर्ज कई मुकदमे हैं, जिनमें गौकशी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट की धाराएँ शामिल हैं। वह मु0अ0सं0 842/24 व 32/25 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट में वांछित चल रहा था। मुठभेड़ के बाद आरोपी के खिलाफ नया मामला मु0अ0सं0 387/25 धारा 109 बीएनएस व 3/25/27 ए एक्ट में दर्ज किया गया है।

फरार अभियुक्त सलीम उर्फ कालिया पर भी गंभीर धाराओं में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

पुलिस टीम में भोजीपुरा थानाध्यक्ष प्रवीन सोलंकी के नेतृत्व में निरीक्षक धर्मेश कुमार, तेजपाल सिंह, संदीश सिंह, संजय सिंह, हेड कांस्टेबल विनय, सचिन, कांस्टेबल हिमांशु और विकास शामिल रहे।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

3 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

3 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

3 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

3 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago