Advertisement

home

बरेली: राजश्री मेडिकल कॉलेज के दो छात्र नदी में बहे, एक को बचाया, दूसरा अभी भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी के राजश्री मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के दो छात्र शनिवार रात नदी में नहाने के दौरान बह गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक छात्र को सकुशल बचा लिया, जबकि दूसरा छात्र नदी की तेज धार और भंवर में फंसकर लापता हो गया। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने देर रात तक उसकी तलाश जारी रखी, लेकिन सफलता नहीं मिली। छात्र की दूसरे दिन भी तलाश जारी है।

लापता छात्र की दूसरे दिन भी तलाश जारी
गोरखपुर निवासी आराध्य मिश्रा और हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी शनिदेव कॉलेज से शनिवार रात नौ बजे निकले। दोनों भाखड़ा और बहगुल नदियों के संगम पर पहुंचे और गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में उतर गए। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। तट पर मौजूद ग्रामीणों ने आराध्य को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन शनिदेव तेज धार में बह गया। लापता छात्र कि दूसरे दिन भी तलाश जारी है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स और गोताखोर
घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर पानी की गहराई 18-20 फुट है और भंवर भी बनता है। ग्रामीण तैराकों ने काफी कोशिश की, लेकिन शनिदेव का कोई पता नहीं चल सका। गोताखोरों से संपर्क किया गया, लेकिन रात के अंधेरे में काम करने में असमर्थता जताई गई। पुलिस ने बताया कि सुबह से ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इस घटना से कॉलेज और स्थानीय क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Express views

Recent Posts

जन्माष्टमी मेले में व्यापारियों के लिए निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र.…

16 hours ago

देवहा नदी किनारे नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी बरखेड़ा पुलिस

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल…

16 hours ago

दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न, गर्भपात के लिए दबाव डालने की शिकायत

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के…

16 hours ago

पीलीभीत :सपा की कमान धर्मेश गंगवार के हाथ, जगदेव सिंह जग्गा की जगह मिली जिम्मेदारी

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया…

18 hours ago

लम्पी स्किन डिजीज से बचाव को पशुओं का टीकाकरण

बरखेड़ा,पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को…

18 hours ago

रास्ते पर गरमाई सियासत, पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने खोला मोर्चा,डीएम से बोले, तत्काल हटे कब्जा

पीलीभीत। गाटा संख्या 346 और 348 के रास्ते को लेकर अब मामला सियासी रंग लेता…

22 hours ago