Advertisement

home

तेज रफ्तार वाहन ने बरातियों को रौंदा, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर


बरेली। शाही क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। ये हादसा ग्राम खिदयपुर से आनंदपुर जा रही बारात की ठेली को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक किशोर की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार शनिवार रात लगभग 1:30 बजे ग्राम खिदयपुर से 8 से 10 लोग ठेली में बारात लेकर आनंदपुर जा रहे थे। जब यह जुलूस आनंदपुर के समीप सोमपाल मिस्त्री की दुकान के सामने पहुंचा, तभी मिर्जापुर की दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बकेनिया वीरपुर थाना शाही निवासी 16 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र महेंद्र पाल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय सचिन पुत्र गंगाराम और 14 वर्षीय मोहित पुत्र कल्याण ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस हादसे में घायल 17 वर्षीय संजीव पुत्र हरिद्वार लाल समेत अन्य लोगों का उपचार निजी अस्पताल में जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। शाही इंस्पेक्टर ने पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में तीन किशोरों की मृत्यु हुई है। अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Express views

Recent Posts

जन्माष्टमी मेले में व्यापारियों के लिए निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र.…

16 hours ago

देवहा नदी किनारे नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी बरखेड़ा पुलिस

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल…

16 hours ago

दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न, गर्भपात के लिए दबाव डालने की शिकायत

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के…

16 hours ago

पीलीभीत :सपा की कमान धर्मेश गंगवार के हाथ, जगदेव सिंह जग्गा की जगह मिली जिम्मेदारी

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया…

18 hours ago

लम्पी स्किन डिजीज से बचाव को पशुओं का टीकाकरण

बरखेड़ा,पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को…

18 hours ago

रास्ते पर गरमाई सियासत, पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने खोला मोर्चा,डीएम से बोले, तत्काल हटे कब्जा

पीलीभीत। गाटा संख्या 346 और 348 के रास्ते को लेकर अब मामला सियासी रंग लेता…

22 hours ago