Advertisement

home

दर्दनाक हादसा: मोबाइल में व्यस्त दो बच्चों को नहीं दिखी ट्रैन, दोनों की ट्रेन की चपेट में आने से दर्द नाक मौत 

बरेली। सोमवार सुबह बरेली के इज्जतनगर इलाके में लापरवाही और तकनीक में डूबे रहने की भारी कीमत दो मासूमों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। गली नंबर 8 के रहने वाले 14 वर्षीय आदित्य और 11 वर्षीय पंकज ट्रेन इंजन की चपेट में आ गए। दोनों बाल कटवाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन मोबाइल में मशगूल होने के कारण उन्हें इंजन के हॉर्न तक की आवाज सुनाई नहीं दी।

प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह के अनुसार, आदित्य के कान में मोबाइल की लीड लगी थी और वह गाना सुन रहा था, जबकि पंकज फोन चला रहा था। इसी दौरान काठगोदाम की ओर से एक खाली इंजन इज्जतनगर स्टेशन की तरफ बढ़ रहा था। रेलवे ट्रैक पार करते समय आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को आवाजें दीं, लेकिन वे नहीं सुन पाए। इंजन चालक ने भी कई बार हॉर्न बजाया, मगर दोनों बच्चे मोबाइल की दुनिया में इतने डूबे थे कि ट्रैक से हट ही नहीं पाए।

हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना न सिर्फ क्षेत्र में शोक की लहर छोड़ गई, बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर करती है कि मोबाइल की लत किस तरह से हमारी नई पीढ़ी की जिंदगी पर भारी पड़ रही है।

Express views

Recent Posts

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

1 day ago

भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में हुआ कंस का अंत

बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…

1 day ago

बरेली कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…

1 day ago

सत्ता की हनक पर भारी पड़ी प्रशासनिक सख्ती, ताश के पत्तों की तरह ढहा रसूखदार नेता का साम्राज्य

बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…

1 day ago