Advertisement

home

नदी में डूबे राजश्री मेडिकल कॉलेज के छात्र का शव गोताखोरों ने ढूंढ निकाला

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी ।पिपरिया गांव के पास में नदी में डूबे एमबीबीएस के छात्र का मिला शव, दोस्त के साथ नदी में नहाने गया था मृतक। मृतक सनी देव के परिजनों ने कालेज प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप, और बताया कालेज की ओर से नहीं दी गई कोई सूचना, कालेज पहुंचने पर बात करने पर कालेज प्रशासन कुछ भी बताने से बचते रहे। मीरगंज एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने बताया कि परिजन कालेज प्रशासन पर कोई तहरीर देते हैं तो कार्यवाही की जायेगी।

जानकारी के अनुसार को बताते चलें कि जिला बरेली के फतेहगंज पश्चिमी नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के पास राजश्री मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रहे एक छात्र का शव गोताखोरों ने दुसरे दिन नदी के गहरे पानी से बाहर निकाल लिया, शव के निकलते ही मृतक के परिजनों के होश उड़ गए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना फतेहगंज पश्चिमी स्थित राजश्री मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस के प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे सनी देव पुत्र महिपाल निवासी महेंद्रगढ़ हरियाणा और आराध्य मिश्रा पुत्र अवनीश कुमार मिश्रा निवासी गोरखपुर शनिवार की शाम को कस्बा में समान खरीदने के लिए गए थे तभी दोनों छात्र पिपरिया गांव में नदी में नहाने के लिए चले गए जैसे ही दोनों छात्र नदी में नहाने के लिए उतरे तभी पानी गहरा होने के चलते दोनों छात्र डूबने लगे पास में खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण छात्रों को बचाने के लिए दौड़े ग्रामीणों ने आराध्य मिश्रा को डूबने से बचा लिया पर सनी देव गहरे पानी में डूबने के चलते ग्रामीण उसको नहीं बचा पाए । छात्र के डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात तक छात्र की तलाश की पर वो नहीं मिल पाया। दूसरे दिन आज रविवार की सुबह एसडीएम मीरगंज तृप्ति गुप्ता की मौजूदगी में पुलिस और गोताखोरों ने नदी में डूबे छात्र की तलाश करना शुरू की एसडीआरएफ को भी सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने पानी में डूबे छात्र को बाहर निकाला नदी से शव के बाहर निकलते ही मृतक के परिजनों के होश उड़ गए ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है ।
मृतक के ताऊ कैलाश यादव ने बताया कि सनी देव के माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है वो अपने घर में अकेला था ।वो सनी की पढ़ाई करवा रहे थे ,उनको यकीन नहीं हो रहा है कि सनी अब इस दुनिया में नहीं रहा ताऊ के साथ मृतक के चाचा रमेश यादव तेहरे भाई राकेश यादव, अरूण यादव का रो रोकर बुरा हाल है।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि परिजन की ओर से तहरीर दी जाती है तो जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

Express views

Recent Posts

शर्मसार: बरेली में ठेले पर ले जाते मरीज का वीडियो हुआ वायरल, जिला अस्पताल की खुली पोल बिन इलाज के ठेले पर पत्नी को ले जाता लाचार पति

​रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा बरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली से झकझोर देने वाली तस्वीर स्वास्थ्य सेवाओं…

6 hours ago

कलयुगी पिता की क्रूरता विकलांग मासूम की गला दबाकर हत्या, शव को तालाब किनारे दफनाया

रिपोर्ट; नन्दकिशोर शर्मा बरेली /सिरौली। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना में…

10 hours ago

सांड ने किया कई लोगों को घायल

बरेली।फतेहगंज पश्चिमी नमाज पढ़कर लौट रहे सभासद के पिताजी पर सांड ने किया जानलेवा हमला।…

1 day ago

DM में निर्माणाधीन मेगा फूड पार्क का किया निरीक्षण

बरेली। जिलाधिकारी ने तहसील बहेड़ी में निर्माणाधीन औधोगिक क्षेत्र मेगा फ़ूड पार्क का स्थलीय निरीक्षण…

1 day ago

DM ने अंतर्राज्यीय पुलिस चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज पुलिस चेकपोस्ट बहेड़ी, उत्तराखण्ड बॉर्डर का भ्रमण कर सुरक्षा…

1 day ago

उप निबंधक समेत तीन कर्मचारी निलंबित

बरेली: महानिरीक्षक निबंधन नेहा शर्मा ने बरेली की सदर तहसील के निबंधन कार्यालय प्रथम में…

2 days ago