Advertisement

home

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्रमंड कालेज में मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन।

  • आपातकालीन परिस्थितियों जैसे युद्ध, आतंकी हमला या अन्य गंभीर संकट के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों/सुरक्षात्मक उपायों के प्रति किया जागरूक।
  • आपदा से निपटना अब सिर्फ फोर्स नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी

पीलीभीत । बुधवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक  अभिषेक यादव के द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक  विक्रम दहिया, क्षेत्राधिकारी नगर एवं पुलिसबल के साथ शांति, सुरक्षा, और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस बल की तत्परता और समन्वय को परखने के लिए राजकीय ड्रमंड इंटर कॉलेज में मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

मॉक ड्रिल में चिकिस्तीय विभाग, फायरबिग्रेड, पुलिस बल एव अन्य विभागों की कार्यकुशलता और अप्रत्याशित घटना, जैसे दंगा, आतंकी हमला, या अन्य आपराधिक गतिविधियों की स्थिति में पुलिस द्वारा त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए आपात स्थिति से निपटने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं एवं स्काउट गाईड के साथ संयुक्त रूप से अभ्यास किया गया। उक्त ड्रिल में सभी विभागों द्वारा समन्वित रूप से कार्य करते हुए स्थिति को नियंत्रित करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। इस दौरान भीड़ नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी, और आपातकालीन बचाव कार्यों का अभ्यास किया तथा मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजने पर नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचने हेतु की गयी गतिविधियाँ एवं बम फटने के पश्चात चपेट में आये नागरिकों को प्रशासन व मेडिकल टीम द्वारा तत्काल सहायता उपलब्ध करायी गई एवं फायर सर्विस द्वारा आग लगने पर बचाव हेतु जानकारी देते हुए आग को बुझाया गया। इस दौरान एडीएम ऋतु पूनिया, अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, क्षेत्राधिकारी नगर  दीपक चतुर्वेदी, सीएमओ आलोक कुमार, फायरब्रिगेड टीम, यातायात पुलिस, प्रभारी निरीक्षक थाना सुनगढ़ी, कोतवाली व महिला आदि आदि उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा नागरिकों से यह भी अपील की गई कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, शांति बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना के संबंध में तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा कंट्रोल रूम को सूचित करें, ताकि समय से उचित कार्यवाही की जा सके।

Express views

Recent Posts

जन्माष्टमी मेले में व्यापारियों के लिए निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र.…

18 hours ago

देवहा नदी किनारे नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी बरखेड़ा पुलिस

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल…

18 hours ago

दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न, गर्भपात के लिए दबाव डालने की शिकायत

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के…

18 hours ago

पीलीभीत :सपा की कमान धर्मेश गंगवार के हाथ, जगदेव सिंह जग्गा की जगह मिली जिम्मेदारी

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया…

20 hours ago

लम्पी स्किन डिजीज से बचाव को पशुओं का टीकाकरण

बरखेड़ा,पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को…

20 hours ago

रास्ते पर गरमाई सियासत, पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने खोला मोर्चा,डीएम से बोले, तत्काल हटे कब्जा

पीलीभीत। गाटा संख्या 346 और 348 के रास्ते को लेकर अब मामला सियासी रंग लेता…

24 hours ago