Advertisement

home

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित वीडियो पोस्ट, युवक गिरफ्तार, दूसरे पर एफआईआर


बरेली। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के समर्थन में आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में जिले के दो युवकों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। देवरनियां थाना क्षेत्र के गिरधरपुर निवासी मोहम्मद साजिद को पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। वहीं, शीशगढ़ के गुलड़िया गांव निवासी गुलाम रसूल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।मोहम्मद साजिद ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें कुछ युवक झंडा लहराते हुए पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करते नजर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि वीडियो पाकिस्तान का है, लेकिन उसकी पोस्ट से स्थानीय हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। मामले की शिकायत हिमांशु पटेल नामक युवक ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पुलिस से की।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। रविवार रात देवरनियां पुलिस ने दबिश देकर मोहम्मद साजिद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद साजिद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह थाने में ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाता हुआ और लंगड़ाता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा जा रहा है।
इधर, शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गुलड़िया गांव निवासी गुलाम रसूल ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। पोस्ट वायरल होने के बाद जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी ने एक्स पर इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कंटेंट डालने वालों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Express views

Recent Posts

पुलिस और भैंस चोर बदमाशो में मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

  एक के पैर में लगी गोली सीएचसी मीरगंज में भर्ती फील्ड यूनिट टीम मौके…

3 hours ago

नदी में दिखा विशाल मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के ग्राम सिधौली में शुक्रवार सुबह नदी में एक विशाल मगरमच्छ…

3 hours ago

बरखेड़ा: मेला देखने जा रहे 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…

16 hours ago

धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, उमड़े श्रद्धालु

​बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…

16 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…

16 hours ago

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

1 day ago