Advertisement

home

दबंगों ने जमकर किया पथराव व फायरिंग, दहशत

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बरेली । किला थाना क्षेत्र के कुंवरपुर इलाके में दबंगों ने कुछ घरों पर धावा बोल दिया आरोपियों ने घरों पर पथराव हवाई फायरिंग भी की जिससे मोहल्ले में दहशत फैल गई इस दौरान लोग जान बचाने को भागते दिखे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना से आक्रोशित लोगों ने देर रात थाने के गेट पर बैठकर प्रदर्शन भी किया वही पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगो को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

कुंवरपुर के रहने वाले महेश यादव ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार को आधी रात के वक्त उनके मोहल्ले के ही प्रवीन सक्सेना ने करीब 30 लोगों के साथ उनके घर पर हमला कर दिया उनके साथ ही शेखर कन्नौजिया व भानु सक्सेना के घर पर भी इन लोगों ने लाठी-डंडे व पत्थरों से हमला किया आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए घटन्स का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वही पीड़ित महेश की ओर से किला थाना पुलिस ने आरोपी प्रवीन सक्सेना, छोटू, अंशू टूटा, फंटूश, राजकुमार बाल्मीकि, चन्ना, निक्की समेत 30 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है कुछ लोगो को हिरासत में लिया गया है उनसे पूछताछ की जा रही है अन्य अभियुक्तों की पुलिस तलाश कर रही है।

Express views

Recent Posts

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

1 day ago

भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में हुआ कंस का अंत

बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…

1 day ago

बरेली कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…

1 day ago

सत्ता की हनक पर भारी पड़ी प्रशासनिक सख्ती, ताश के पत्तों की तरह ढहा रसूखदार नेता का साम्राज्य

बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…

1 day ago

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

2 days ago