Advertisement

home

राष्ट्रीय गौ रक्षक दल ने गौशाला का किया निरीक्षण

पीलीभीत।आज राष्ट्रीय गौ रक्षक दल पीलीभीत के जिला प्रभारी संजीव गंगवार के साथ राष्ट्रीय गौ रक्षक दल बरेली के मंडल प्रमुख राजेश दुबे के साथ जनपद पीलीभीत जिला कार्यकारिणी के प्रेम प्रकाश दीक्षित जिला गौ रक्षा प्रमुख कृष्ण कुमार जिला महासचिव पवन शुक्ला गौ रक्षा प्रचार मंत्री संजीव कुमार बरखेड़ा ब्लॉक प्रमुख लोकेश गंगवार बरखेड़ा नगर प्रमुख सहित बरखेड़ा नगर पंचायत की कान्हा गौशाला ग्राम पिपरा में औचक निरीक्षण किया। जिसमें गंभीर अव्यवस्थाएं देखी गई। गोवंश को सूखा भूसा दिया जा रहा था ।गोवंश भूख से तड़प रहे थे ना हरा चारा मिला है और ना ही पानी की समुचित व्यवस्था मिली गोवंश इधर-उधर घूम रहे थे और भूख से तड़प रहे थे। निरीक्षण में क्षमता के अनुरूप बहुत ही खराब व्यवस्था पायी गई। एक गोवंश गंभीर अवस्था में घायल पड़ा हुआ था जिसमें कीड़े पड़े हुए थे कोई ठीक चिकित्सा व्यवस्था नहीं थी। सफाई की कोई व्यवस्था ठीक नहीं थी और वहां पर जो करे के करते खराब व्यवस्था को लेकर शिकायत की तो केयरटेकर के द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बोला तो एक दूसरे पर दोसा रोपण करते हुए गौशाला की व्यवस्था को ठीक करने का आश्वासन दिया ।प्रशासन से अनुरोध है कान्हा गौशाला बरखेड़ा की उचित व्यवस्था कराई जाए जिससे गोवंश सुरक्षित रहे और प्रशासन द्वारा दी गई समुचित व्यवस्था दी जाए जिससे आने वाले भविष्य में गोवंश को बचाया जाए अगर इतना सब बोलने के बाद भी गोवंश को समुचित व्यवस्था नहीं की तो हम सभी गौ सेवा दल भविष्य में धरना प्रदर्शन देंगे।

Express views

Recent Posts

पुलिस और भैंस चोर बदमाशो में मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

  एक के पैर में लगी गोली सीएचसी मीरगंज में भर्ती फील्ड यूनिट टीम मौके…

3 hours ago

नदी में दिखा विशाल मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के ग्राम सिधौली में शुक्रवार सुबह नदी में एक विशाल मगरमच्छ…

3 hours ago

बरखेड़ा: मेला देखने जा रहे 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…

15 hours ago

धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, उमड़े श्रद्धालु

​बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…

15 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…

15 hours ago

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

1 day ago