Advertisement

home

जिले में बिना पंजीकरण हो रहे कोचिंग सेंटर संचालित, जिम्मेदार मौन

अभिषेक पांडेय@express views

पीलीभीत। जिले में काफी समय से बिना पंजीकरण कई कोचिंग सेंटर संचालित हैं। छोटे-छोटे कमरों में चलने वाली इन कोचिंग में सुरक्षा संबंधी कोई इंतजाम नहीं हैं। पार्किंग की व्यवस्था न होने से विद्यार्थी अपने वाहन सड़कों पर ही खड़े करते हैं। विभागीय अफसरों की अनदेखी के कारण अवैध कोचिंग सेंटरों का धंधा खूब बढ़ रहा है।

कोचिंग संचालन के लिए शासन ने मानक तय किए हुए हैं। इसमें उनका पंजीकरण होना भी जरूरी है। इसके अलावा अग्निशमन विभाग से एनओसी, कोचिंग सेंटर पर अग्निशमन यंत्र, कुशल शिक्षक, बैठने की उचित व्यवस्था, शौचालय, पीने का पानी, बिजली, पंखा, लाइट, पार्किंग स्थल होना मानकों में शामिल है।

जिले में संचालित कोचिंग सेंटर की जांच के लिए न तो अग्निशमन विभाग के पास फुर्सत है और न ही डीआईओएस के पास। लिहाजा गली-मोहल्लों में कोचिंग चल रही हैं। कुछेक कोचिंग संस्थानों ने एक बार रजिस्ट्रेशन तो करा लिया, लेकिन दोबारा नवीनीकरण तक नहीं कराया।

विद्यालय के अध्यापक भी चला रहे कोचिंग व्यवसाय

वहीं कुछ विद्यालयों के अध्यापक भी कोचिंग के व्यवसाय से मलाई बना रहे हैं। जबकि नियमानुसार किसी भी सरकारी / गैर सरकारी विद्यालय के अध्यापक द्वारा किसी भी तरह का कोई कोचिंग संचालन हेतु मनाही होती है।

आपको बता दें कि सेंट अलॉयसिस कॉलेज के अध्यापक संतोष कुमार द्वारा बरेली गेट के निकट बिना रजिस्ट्रेशन के कोचिंग व्यवसाय का संचालन किया जा रहा है जिसकी जानकारी स्कूल प्रबन्धन से लेकर dios तक सभी को है किंतु भृष्ट शिक्षा विभाग द्वारा पैसे ले देकर कोंचिंग संचालकों पर कभी कोई कार्यवाई नही की गई है।

Express views

Recent Posts

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

1 day ago

भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में हुआ कंस का अंत

बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…

1 day ago

बरेली कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…

1 day ago

सत्ता की हनक पर भारी पड़ी प्रशासनिक सख्ती, ताश के पत्तों की तरह ढहा रसूखदार नेता का साम्राज्य

बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…

1 day ago

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

2 days ago