मीरगंज बरेली। क्षेत्र के गांव नथपुरा में बुधवार रात्रि चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर दो लाख से अधिक के कीमती सामान की चोरी की और फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव नथपुरा के रहने वाले वीर पाल ,ओमशंकर ,रामपाल के घरों को निशाना कर चोरी की।मध्य रात्रि दौरान अज्ञात चोर उनके घर में घुस आये तथा उनके घर में रखें एक सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र, दो जोड़ी पायल, एक सोने का ओम तथा हैंरो खरीदने के लिये घर में रखें साठ हजार रुपये व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गये।इसी तरह ओमशंकर के घर से भी एक जोड़ी सोने के कुण्डल तथा एक जोड़ी जेवरी लेकर फरार हो गए। आहट सुनकर स्वजन उठे। कमरे का दरवाजा खुला देखा तो उन्होंने अंदर जाकर देखा कमरे में सामान बिखरा पड़ा था जिस पर उन्होंने शोर मचा दिया तथा रात में पुलिस को सूचना दी।जिसपर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तथा आस पास के इलाकों में कांबिंग की लेकिन तब तक चोर फरार हो चुके थे। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…
बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…
बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…
बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…