Advertisement

home

आंवला में पति ने पत्नी को मारपीट कर छत से लटकाया, पति समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज

बरेली। आंवला थाना क्षेत्र के मोहल्ला लठैता में घरेलू हिंसा की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए, अपनी ही पत्नी को छत से उल्टा लटका दिया। समय रहते मोहल्ले के लोगों ने महिला की जान बचा ली।

वहीं घटना दो दिन पूर्व रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। आरोपी नितिन सिंह ने पहले अपनी पत्नी डोली के साथ मारपीट की और फिर जान से मारने की नीयत से उसे मकान की छत से उल्टा लटका दिया। शोर सुनकर एकत्र हुए मोहल्ले के लोगों ने तत्काल महिला को पकड़ लिया और किसी तरह उसे सुरक्षित नीचे उतारा। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़िता के भाई रघुनाथ सिंह, जो बदायूं जनपद के वजीरगंज क्षेत्र के गांव बनियाठेर निवासी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। रघुनाथ के अनुसार, डोली की शादी नितिन सिंह से 12 वर्ष पूर्व हुई थी।पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नितिन सिंह, उसके भाई अमित सिंह, अमित की पत्नी और उनकी मां के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।एसपी दक्षिण अंशिका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त मामले में पीड़िता के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिसके अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

Express views

Recent Posts

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

1 day ago

भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में हुआ कंस का अंत

बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…

1 day ago

बरेली कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…

1 day ago

सत्ता की हनक पर भारी पड़ी प्रशासनिक सख्ती, ताश के पत्तों की तरह ढहा रसूखदार नेता का साम्राज्य

बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…

1 day ago

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

2 days ago