Advertisement

home

रामगंगा में मछली पकड़ने गए थे सुरक्षा गार्ड की डूबने से हुई मौत


बरेली। फरीदपुर क्षेत्र में रामगंगा नदी में मछली पकड़ने गए सुरक्षा गार्ड की गुरुवार को डूबने से मौत हो गई। उसका शव शुक्रवार सुबह नदी में तैरता हुआ बरामद किया गया। मृतक की पहचान गांव गौसगंज सराय निवासी 42 वर्षीय वकील अहमद पुत्र जहीर अहमद के रूप में हुई है। वह केसरपुर स्थित एक निजी फार्म हाउस में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात थे।
मृतक के परिवार में पत्नी बानो बेगम सहित छह बच्चे हैं। वकील अहमद परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। फरीदपुर पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी।
वकील अहमद गुरुवार की शाम रामगंगा नदी में मछली पकड़ने गए थे। जब देर रात तक उनकी कोई सूचना नहीं मिली, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने आसपास पूछताछ की और फिर नदी के किनारे खोजबीन शुरू कर दी। काफी देर तक तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने इसकी सूचना फरीदपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों तथा गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया गया, लेकिन रातभर की मशक्कत के बाद भी वकील अहमद का कोई सुराग नहीं मिला।
शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे खल्लपुर गांव के पास रामगंगा नदी पर बने अधूरे पुल के पास ग्रामीणों ने पानी में एक शव को तैरते हुए देखा। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। शव की पहचान वकील अहमद के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि गर्मी के चलते वह नहाने के उद्देश्य से नदी में उतरे थे, लेकिन गहराई का अंदाजा न लगने के कारण वह डूब गए और वहीं उनकी मौत हो गई।

Express views

Recent Posts

​बरखेड़ा: ट्रेन के आगे कूदकर वृद्ध ने दी जान, क्षत-विक्षत शव की नहीं हो सकी पहचान

​बरखेड़ा : रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात वृद्ध की ट्रेन से कटकर…

2 days ago

दबंगों ने किसान के खेत पर किया अवैध कब्जा, पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुये पुलिस अधीक्षक से की फरियाद

​बरखेड़ा।  थाना बरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोहम्मदगंज रम्पुरा में एक किसान की पुश्तैनी जमीन पर…

2 days ago

सुधा गैस एजेंसी पर तहसीलदार का औचक छापा, स्टॉक में गड़बड़ी और 30 सिलेंडर बिना एंट्री पाए गए

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा बरेली।फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में रामलीला गेट के पास स्थित सुधा गैस एजेंसी पर…

3 days ago

प्रीपेड मीटरों की खामियों पर भड़के व्यापारी, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर उठाई अनिवार्यता खत्म करने की मांग

पीलीभीत। विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट प्रीपेड मीटरों से उत्पन्न हो रही भारी…

4 days ago

लापरवाही: मोबाइल पर बात कर रहा था चालक,खंभे से टकराई लिटिल स्टार स्कूल की वैन, 26 बच्चे बाल-बाल बचे

तेज रफ्तार वैन से टूटा बिजली का खंभा, बाल-बाल बचे मासूम वैन छोड़कर भागा चालक,…

4 days ago

जन आक्रोश:’नारी शक्ति’ से छल पर उबली भाजपा,विपक्ष के विरोध के खिलाफ शंखनाद

अवनीश श्रीवास्तव@express views पीलीभीत। लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) को लेकर…

5 days ago