Advertisement

home

रामगंगा में मछली पकड़ने गए थे सुरक्षा गार्ड की डूबने से हुई मौत


बरेली। फरीदपुर क्षेत्र में रामगंगा नदी में मछली पकड़ने गए सुरक्षा गार्ड की गुरुवार को डूबने से मौत हो गई। उसका शव शुक्रवार सुबह नदी में तैरता हुआ बरामद किया गया। मृतक की पहचान गांव गौसगंज सराय निवासी 42 वर्षीय वकील अहमद पुत्र जहीर अहमद के रूप में हुई है। वह केसरपुर स्थित एक निजी फार्म हाउस में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात थे।
मृतक के परिवार में पत्नी बानो बेगम सहित छह बच्चे हैं। वकील अहमद परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। फरीदपुर पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी।
वकील अहमद गुरुवार की शाम रामगंगा नदी में मछली पकड़ने गए थे। जब देर रात तक उनकी कोई सूचना नहीं मिली, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने आसपास पूछताछ की और फिर नदी के किनारे खोजबीन शुरू कर दी। काफी देर तक तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने इसकी सूचना फरीदपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों तथा गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया गया, लेकिन रातभर की मशक्कत के बाद भी वकील अहमद का कोई सुराग नहीं मिला।
शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे खल्लपुर गांव के पास रामगंगा नदी पर बने अधूरे पुल के पास ग्रामीणों ने पानी में एक शव को तैरते हुए देखा। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। शव की पहचान वकील अहमद के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि गर्मी के चलते वह नहाने के उद्देश्य से नदी में उतरे थे, लेकिन गहराई का अंदाजा न लगने के कारण वह डूब गए और वहीं उनकी मौत हो गई।

Express views

Recent Posts

चौपाल में ग्रामीणों ने विभिन्न मुद्दे उठाए

बरखेड़ा।व्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुड़िया हुलास में ग्राम चौपाल का आयोजन पंचायत घर पर…

8 hours ago

​सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, मासूम बेटे सहित राहगीर की हालत नाजुक

​बरखेड़ा । क्षेत्र में बुधवार दोपहर को हुए एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप…

8 hours ago

मछलियों को चारा डालने गए ग्रामीण की तालाब में डूबकर मौत, मचा कोहराम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर पट्टी में बुधवार दोपहर एक बेहद दुखद घटना सामने आई,…

1 day ago

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​बरखेड़ा । क्षेत्र के ग्राम करनापुर में मंगलवार को 32 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध…

1 day ago

बोलेरो पिकअप की टक्कर से एक व्यक्ति हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरेली।फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में मंगलवार को कस्बे में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल…

1 day ago

बीडीए की बड़ी कार्रवाई: बरेली में सपा नेता का कोचिंग सेंटर सील, एक कमरे में ठूंसकर बिठाए थे 150 छात्र

लखनऊ अग्निकांड के बाद दूसरे दिन भी जारी रहा सघन चेकिंग अभियान,सिर्फ एक फीट चौड़ी…

1 day ago