Advertisement

home

युवक की सतर्कता के चलते नाले में गिरे बच्चे की बची जान ,घटना कैमरे में कैद 

 

बरेली। मीरगंज से एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहाँ एक छोटी सी सतर्कता ने एक मासूम की जान बचा ली। सर्राफा व्यापारी हर्ष गोस्वामी की इंसानियत और मुस्तैदी ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।

मीरगंज कस्बे में थाना रोड पर स्थित धर्मशाला के पास, ओ.पी. ज्वैलर्स की दुकान के सामने एक गहरा नाला है, जिसमें नगर का गंदा पानी भरा रहता है। इसी नाले के पास शुक्रवार को दो मासूम खेलते-खेलते पहुँच गए। तभी उनमें से एक बच्चा अचानक नाले में गिर गया, और दूसरा बच्चा घबरा गया।
उसी समय अपनी दुकान पर बैठे हर्ष गोस्वामी ने घबराए हुए बच्चे को रोता देखा और तुरंत कुछ अनहोनी का अंदेशा हुआ। हर्ष बिना देर किए दौड़कर नाले के पास पहुँचे और देखा कि एक मासूम उसमें गिरा हुआ है। बिना समय गंवाए उन्होंने जान की परवाह किए बगैर बच्चे को नाले से बाहर निकाल लिया।युवक की सतर्कता के चलते एक मासूम की जान बच गई ।

हर्ष गोस्वामी ने बताया कि जैसे ही मैंने बच्चे को देखा, मुझे समझ आ गया कि कुछ गड़बड़ है। मैं तुरंत दौड़ा और उसे खींचकर बाहर निकाला। भगवान की कृपा रही कि समय रहते बच्चा बच गया।”
इस घटना ने न सिर्फ एक मासूम की जान बचाई, बल्कि एक बार फिर यह सवाल भी खड़ा कर दिया कि क्या अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सजग हैं

ये घटना एक सीख है उन माता-पिता के लिए, जो अपने नन्हें बच्चों को बाहर खेलने के लिए छोड़ देते हैं लेकिन उन पर नजर नहीं रखते। हर्ष गोस्वामी की सतर्कता काबिल-ए-तारीफ है,जिन्होंने समय पर रहते बच्चे के नाले में गिरने का पता लगाया और बिना किसी देरी के नाले में गिरे बच्चे को बाहर निकाला।

Express views

Recent Posts

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

1 day ago

भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में हुआ कंस का अंत

बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…

1 day ago

बरेली कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…

1 day ago

सत्ता की हनक पर भारी पड़ी प्रशासनिक सख्ती, ताश के पत्तों की तरह ढहा रसूखदार नेता का साम्राज्य

बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…

1 day ago

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

2 days ago