बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के नवदिया हरकिशन गांव में 58 वर्षीय महिला रामप्यारी की धारदार हथियार से गले और सिर पर वार करके हत्या कर दी गयी उनका लहूलुहान शव सुबह 6 बजे गांव के रुकम सिंह के खेत के पास पड़ा मिला हत्या की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है परिवार ने पारिवारिक परिजनों पर हत्या का शक जताया है पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है उनसे पूछताछ कर रही है।
परिजनों ने बताया कि रामप्यारी रोज की तरह रात शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे अपने घर से आधा किलोमीटर दूर अपने मुर्गी फार्म जाने को घर से खाना खाकर निकली थीं सुबह उनका उनका शव गांव और मुर्गी फार्म के बीच रुकम सिंह के खेत के पास पड़ा मिला उनके सिर पर पीछे की ओर किसी धारदार हथियार से प्रहार किया गया था जिससे सिर फट गया था और मौके पर काफी खून बिखरा मिला गले पर भी कटे के निशान है मृतिका के परिवार के लोगों ने बताया कि एक जमीन को लेकर देवर से उनका विवाद हुआ था कुछ समय पहले फैसला भी हो गया था बताया जा रहा है कि इसी विवाद की वजह से महिला की हत्या की गई है।
वही मौके पर पहुंचे एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के नवादिया हरकिशन गांव से सुबह6 बजे सूचना प्राप्त हुई रुकम सिंह के खेत के पास 58 वर्षीय महिला का लहूलुहान हालत में शव पड़ा है मौके पर पुलिस और अधिकारियों ने मौका मुआयना किया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है महिला के सर और गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया है
परिवार ने पारिवारिक जनों पर ही हत्या का आरोप लगाया है पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…
बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…
बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…
बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…