बरेली : इज्जतनगर थाना पुलिस ने गैलेक्सी स्पा में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के गिरोह का पर्दाफाश किया है। छापेमारी में दो पुरुषों और छह महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। मौके से 13,530 रुपये नकद, अश्लील सामग्री, सेक्सवर्धक दवाएं, मेकअप सामग्री, 10 स्मार्टफोन और दो क्यूआर कोड (फोन पे के ) बरामद हुए। स्पा का संचालन नीरज और उसकी पत्नी कर रहे थे, जो फरार हैं।
क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार दोपहर 12:05 बजे कर्मचारी नगर चौराहे के पास छापा मारा। गिरफ्तार पुरुष अभियुक्तों में सचिन कुमार और किशन कुमार शामिल हैं। पूछताछ में गिरफ्तार महिलाओं ने बताया कि वे रुपये कमाने और ऐशो-आराम के लिए देह व्यापार में शामिल थीं। एक महिला ग्राहकों को बुलाने और सौदे तय करने में मुख्य भूमिका निभाती थी। सौदा 1,000 से 2,000 रुपये के बीच तय होता था, और पेमेंट नकद या क्यूआर कोड के जरिए लिया जाता था।
पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा संख्या 443/2025 के तहत अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3/4/5/6/7/8 के तहत मामला दर्ज किया। फरार संचालकों की तलाश जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह सहित 22 सदस्यीय पुलिस टीम शामिल थी। यह अभियान वैश्यावृत्ति रोकथाम के विशेष अभियान का हिस्सा है।
पुलिस का कहना है कि ऐसी कार्रवाइयां अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जरूरी हैं। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना की है।
बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…
बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…
बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…
बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…