Advertisement

home

दो पक्षों में हिंसक झड़प,चले ईंटे पत्थर तलवार और लाठी-डंडे मारपीट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बरेली। फरीदपुर के ग्राम हाजीपुर खजुरिया में दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें ईंटे पत्थर के साथ साथ तलवार और लाठी-डंडे चलते देख मौजूद लोगों ने वीडियो बना ली जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस घटना में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक युवक को हिरासत में ले लिया है और जांच-पड़ताल कर रही है।

अंकित तोमर नामक युवक ने फरीदपुर प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि विशाल सागर की गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी बीसलपुर से आ रही एक इनोवा कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार और नाजायज असलहा विशाल सागर पर हमला कर दिया जबकि विशाल सागर ने अंकित के घर में घुस कर अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद सरदारों ने अन्य सरदारों को बुला कर अंकित के घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में प्रार्थी और उसके भाई को गंभीर चोटें आई हैं। और घर में रखा सामान भी तोड़ दिया।

प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि गाड़ी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष से एक युवक को हिरासत में ले लिया गया है और जांच-पड़ताल की जा रही है। गंभीर धाराओं में 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी अनुसार,आरोपी पक्ष देर शाम तक समझौते का दबाव बना रहा था, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कह रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
हजियापुर खजुरिया में कोई दो पक्षों में हुई झड़प की वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है ।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: मेला देखने जा रहे 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…

11 hours ago

धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, उमड़े श्रद्धालु

​बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…

11 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…

11 hours ago

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

21 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

1 day ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

1 day ago