Advertisement

home

बिजली चोरी के खिलाफ एक्शन में विद्युत विभाग

बरेली(फतेहगंज पश्चिमी) । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में सुबह बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने कस्बे में चेकिंग अभियान चलाया मचा हड़कंप आला अधिकारियों के दिशा निर्देश पर सुबह सुबह कांबिंग अभियान चलाया गया इस दौरान करीब 600 कनेक्शन की जांच की गई जिसमें 20 उपभोक्ताओं का विद्युत भार बढ़ाया गया जबकि 20 के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई इसके अलावा विद्युत बिल की बकाया राशि ना चुकाने पर 40 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए साथ ही 15 मीटर को बाहर शिफ्ट किया गया चेकिंग अभियान के दौरान तीन लाख रुपए की राजस्व बसूली की गई एसडीओ अंकित द्विवेदी ने बताया कि 20 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए व 40 कनेक्शन काटे गए टीम ने कई बड़े बकाएदारों के भी कनेक्शन काटे साथ ही लोगों को बिजली चोरी के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया यह अभियान आगे भी जारी रहेगा जेई रमेश चंद्र गौतम ने बताया कि यह अभियान इसी तरह आगे भी जारी रहेगा इससे राजस्व बसूली और बिजली चोरी पर रोक लगेगी इस दौरान एसडीओ फतेहगंज पश्चिमी अंकित द्विवेदी एसडीओ मीरगंज निखिल जायसवाल एसडीओ नवाबगंज राजेंद्र सिंह एसडीओ रिठौरा अरुण कुमार अवर अभियंता रमेश चंद्र गौतम, अजय कुमार, सोम प्रकाश, मोहित कुमार वर्मा, राकेश, बाबूराम, करुणेश मिश्रा, राकेश माहेश्वरी, मोहित, रामदेव वर्मा, समस्त टी जी टू लाइन स्टाफ, मोहम्मद शब्बीर, सोनू आदि मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

1 day ago

भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में हुआ कंस का अंत

बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…

1 day ago

बरेली कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…

1 day ago

सत्ता की हनक पर भारी पड़ी प्रशासनिक सख्ती, ताश के पत्तों की तरह ढहा रसूखदार नेता का साम्राज्य

बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…

1 day ago

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

2 days ago