Advertisement

home

डीआईजी ने किया पुलिस लाइन और एसएसपी दफ्तर का निरीक्षण


बरेली। डीआईजी ने रिजर्व पुलिस लाइन और पुलिस दफ्तर का वार्षिक निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने परेड ग्राउंड पर आयोजित परेड की सलामी ली। इसके बाद पुलिस लाइन की अलग-अलग शाखाओं का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए।
बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में वार्षिक निरीक्षण के दौरान सबसे पहले परेड ग्राउंड पर आयोजित परेड की सलामी ली गई। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, मोटर ट्रांसपोर्ट शाखा (एमटी शाखा), फील्ड यूनिट और घुड़साल का निरीक्षण किया। उन्होंने हथियारों की देखभाल, साफ-सफाई और रजिस्टरों की जांच की।
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती के आगामी प्रशिक्षण को ध्यान में रखते हुए डीआईजी ने बैरकों, शौचालयों, मैस और कक्षाओं जैसी सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय पर और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं। डीआईजी ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर वहां की शाखाओं और प्रशासनिक इकाइयों की कार्यप्रणाली देखी और सुधार संबंधी सुझाव दिए।
निरीक्षण के बाद डीआईजी ने पुलिस पेंशनर्स के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अभियोजन अधिकारियों से भी बात की और काम में पारदर्शिता और दक्षता बनाए रखने पर ज़ोर दिया। इस मौके पर एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एसपी उत्तरी मुकेश चंद मिश्रा, एसपी ट्रैफिक अकमल खान समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: मेला देखने जा रहे 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…

9 hours ago

धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, उमड़े श्रद्धालु

​बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…

9 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…

10 hours ago

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

20 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

1 day ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

1 day ago