Advertisement

home

भाजपा ब्लॉक प्रमुख की बहन के होटल में जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश, 7 युवतियों सहित 10 गिरफ्तार

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। भाजपा ब्लॉक प्रमुख की बहन के संजयनगर स्थित संभव होटल में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का इज्जतनगर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मौके से कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 7 युवतियां और 3 पुरुष शामिल हैं। गिरफ्तार युवतियों में से कई पश्चिम बंगाल, राजस्थान, झारखंड और लखनऊ की रहने वाली हैं।
पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि होटल में चल रहा देह व्यापार का नेटवर्क राष्ट्रीय स्तर पर फैला हुआ था। आरोपित महिलाएं जयपुर, कोलकाता, लखनऊ और झारखंड से बरेली बुलाई जाती थीं। ये महिलाएं पैसे के लालच में इस अवैध धंधे में संलिप्त थीं। ग्राहकों को होटल में बिना पहचान पत्र के कमरा मुहैया कराया जाता था, और हर सौदे में होटल संचालिका को हिस्सा दिया जाता था।
मुख्य आरोपित ज्योति पटेल और महिलाओं को होटल तक पहुंचाने वाली ब्रोकर रेशमा घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस की कई टीमें दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। पूछताछ में अन्य आरोपियों ने खुलासा किया कि होटल की रिसेप्शनिस्ट मोनिका भी इस रैकेट की साझेदार थी और ग्राहकों की बुकिंग तथा कमरों के आवंटन का कार्य संभालती थी।
आपत्तिजनक सामग्री और नकदी बरामद
छापे के दौरान पुलिस ने होटल से ₹82,500 नकद, 10 मोबाइल फोन, सेक्सवर्धक दवाइयां, मेकअप किट, एक रजिस्टर, और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।

यह कार्रवाई सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई। टीम में प्रभारी निरीक्षक इज्जतनगर बिजेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक जावेद अली, ब्रहमपाल सिंह, चंचल, डॉली सैनी सहित कुल 10 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (Prevention) अधिनियम सहित आईपीसी की कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही होटल में उपलब्ध फर्जी आईडी और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। अनुमान है कि इस रैकेट के तार कई अन्य जिलों से भी जुड़े हो सकते हैं।

Express views

Recent Posts

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

1 day ago

भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में हुआ कंस का अंत

बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…

1 day ago

बरेली कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…

1 day ago

सत्ता की हनक पर भारी पड़ी प्रशासनिक सख्ती, ताश के पत्तों की तरह ढहा रसूखदार नेता का साम्राज्य

बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…

1 day ago

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

2 days ago