Advertisement

home

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित पोस्ट से बवाल,  पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद युवक बोलेने लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद

रिपोर्ट:नन्द किशोर शर्मा

बरेली। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थक पोस्ट और वीडियो वायरल होने के बाद बरेली में माहौल गरमा गया है। वायरल कंटेंट में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे और हिंदू समुदाय को निशाना बनाते हुए भड़काऊ बातें की गई हैं। मामला सामने आते ही दरोगा हरेंद्र प्रताप ने बिथरी थाने में दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, और कुछ की घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

मामला बिथरी चैनपुर के टीपीनगर चौकी इलाके का है। सोमवार शाम पुलिस गश्त के दौरान एक विवादित पोस्ट वायरल होने की सूचना मिली। पुलिस के मुताबिक, इंस्टाग्राम आईडी से कई बार पोस्ट किया गया था। इसके साथ ही एक युवक की फोटो वायरल हुई जिसमें वह चाकू जैसा धारदार हथियार दिखाते हुए कह रहा है। कुछ देर की खामोशी है फिर शोर आएगा… पहले कुत्ते भौंक रहे हैं, इनके जुबान काट लो।
इतना ही नहीं, एक अन्य इंस्टाग्राम अकाउंट से स्टाइलिश अंदाज में एक वीडियो शेयर किया गया जिसमें एक युवक कह रहा है, जिस दिन हम मस्ती में निकल आएंगे, सैकड़ों की हस्ती में निकल आएंगे… जितने मुखबिर हैं, सब हमारे बस्ती से निकल आएंगे। इन पोस्टों के वायरल होते ही हिंदू समुदाय में आक्रोश फैल गया। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की तो कई यूजर्स ने गुस्से में ट्वीट और पोस्ट शेयर करना शुरू कर दिया।
आरोपियों की पहचान बिथरी चैनपुर के सैदपुर लश्करीगंज निवासी वाजिद शाह पुत्र अली शाह और इरफान उर्फ अतराज पुत्र मुख्तर शाह के रूप में हुई है, पुलिस ने युवकों की लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि वायरल कंटेंट से इलाके की फिजा बिगड़ सकती थी, लेकिन समय रहते मामले को पकड़ लिया गया। इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, बरेली पुलिस अलर्ट मोड में है और सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

Express views

Recent Posts

भाई दूज पर पत्नी को लेने गए युवक की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा।भाई दूज के मौके पर मायके गईपत्नी को लेने ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

12 hours ago

पीलीभीत में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट और धमकी का मामला दर्ज

​ बरखेड़ा ।क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर हुक्मी में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर…

14 hours ago

शराब के नशे में तालाब में डूबा चौकीदार! सुबह पानी में उतराता मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

बरेली । अलीगंज-सिरौली रोड पर सत्तारनगर मोड़ के पास गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने…

1 day ago

​तेंदुए के हमले में बाल-बाल बचा युवक, सीने पर पड़े पंजों के निशान

​बरखेड़ा। ससुराल आए एक युवक पर बुधवार रात गांव के बाहर रास्ते में किसी जंगली…

1 day ago

शराब पीने से रोकने पर लाठी-डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम गुलड़ा में शराब पीने का विरोध करने पर एक व्यक्ति के…

1 day ago

अतिरिक्त दहेज की मांग पर विवाहिता से मारपीट, लोहे की रॉड से हमला कर गला दबाने का प्रयास, चार के खिलाफ रिपोर्ट

बरखेड़ा। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर लोहे…

1 day ago