Advertisement

home

हिस्ट्रीशीटर की चाकूओं से गोदकर हत्या गांव में दहशत का माहौल पुलिस जांच में जुटी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं

बरेली।भोजीपुरा थाना क्षेत्र के रमपुरा माफी गांव में शनिवार को दिनदहाड़े एक हिस्ट्रीशीटर बाबू खां (53) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि गांव के ही हिस्ट्रीशीटर एहसान ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। परिजनों का कहना है कि एहसान ने धोखे से बाबू खां को अपने घर बुलाया और वहां उसकी हत्या कर दी।

वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा और सीओ हाईवे निलेश मिश्रा ने घटनास्थल का जायजा लिया। फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बातचीत के बहाने घर बुलाया, तीन ने मिलकर की हत्या

मजदूरी करने वाले बाबू खां शनिवार सुबह करीब 10:15 बजे गांव में एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। तभी एहसान वहां पहुंचा और बातचीत करते हुए उसे अपने घर ले गया। वहां पहले से मौजूद कामरान और शहरोज के साथ मिलकर उन्होंने बाबू खां पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए और उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर के बाहर फेंककर तीनों फरार हो गए।

दोनों थे हिस्ट्रीशीटर, रंजिश की वजह साफ नहीं

बाबू खां और एहसान दोनों ही पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर बताए जाते हैं और आपस में दोस्त भी थे। हालांकि अब तक आपसी रंजिश की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पुलिस परिवारजनों के आरोपों के आधार पर तीनों फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Express views

Recent Posts

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

1 day ago

भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में हुआ कंस का अंत

बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…

1 day ago

बरेली कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…

1 day ago

सत्ता की हनक पर भारी पड़ी प्रशासनिक सख्ती, ताश के पत्तों की तरह ढहा रसूखदार नेता का साम्राज्य

बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…

1 day ago

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

2 days ago