Advertisement

home

आशा कार्यकत्री की मौत के जिम्मेदार झोलाछाप की क्लीनिक को किया गया सील , आरोपी डॉक्टर फरार

बरेली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज पर कार्यरत ग्राम बहरोली की आशा कार्यकत्री सुनीता देवी की शुक्रवार को झोलाछाप के इलाज से मौत हो गई । आशा सुनीता के पति ने शुक्रवार को ही थाना मीरगंज में कथित डॉक्टर कमल के विरुद्ध तहरीर दी थी । इसके पश्चात शनिवार को बरेली में आशा सुनीता देवी का पोस्टमार्टम होने के बाद परिवार को उनका शव सौंप दिया गया एवं देर शाम आशा का अंतिम संस्कार किया गया । अंतिम संस्कार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनय कुमार पाल के साथ अन्य स्टाफ उपस्थित रहा । आशा सुनीता देवी के अंतिम संस्कार के पश्चात चिकित्सा अधीक्षक डॉ विनय कुमार पाल , चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रोहन दिवाकर स्वास्थ्य विभाग टीम एवं थाना मीरगंज की पुलिस के साथ कथित डॉक्टर कमल मौर्य के क्लीनिक को सील किया गया । हालांकि डॉ कमल मौर्य कल से ही फरार हो गया है उसका क्लिनिक उसके घर में ही संचालित था । इसके अतिरिक्त ग्राम बहरोली में ही एक अन्य झोलाछाप रजनीश कुमार के अवैध क्लीनिक को भी सील किया गया । चिकित्सा अधीक्षक डॉ विनय कुमार पाल ने बताया कि मीरगंज क्षेत्र में कोई भी अवैध अपंजीकृत क्लीनिक या हॉस्पिटल नहीं चलने दिया जाएगा । यदि इस प्रकार का कोई प्रकरण संज्ञान में आता है तो उसके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी ।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: मेला देखने जा रहे 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…

8 hours ago

धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, उमड़े श्रद्धालु

​बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…

8 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…

8 hours ago

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

18 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

1 day ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

1 day ago