गोंडा। भाजपा नेता के मंदसौर वायरल वीडियो के बाद अब उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमरकिशोर बम बम एक वायरल वीडियो को लेकर विवादों में घिर गए हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में उन्हें एक महिला कार्यकर्ता के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह वीडियो भाजपा कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ था।
वीडियो बीते 12 अप्रैल का है जिसमें रात लगभग 9:30 बजे अमरकिशोर बम बम एक महिला को कार में लेकर कार्यालय पहुंचे। इसके बाद दोनों को कार्यालय की सीढ़ियां चढ़ते हुए और ऊपरी तल की ओर जाते हुए देखा गया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिससे भाजपा संगठन में हड़कंप मच गया है।
वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए अमरकिशोर बम बम ने कहा कि यह वीडियो मेरा ही है, और दिनांक 12 अप्रैल का है। उस दिन महिला कार्यकर्ता की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उसे चक्कर आ रहे थे, और वो कुछ देर आराम करना चाहती थी। मैंने मानवीय आधार पर उसे सहारा दिया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा यह साजिश उन लोगों की है जो नहीं चाहते कि वे जिले में पार्टी अध्यक्ष बने रहें।कुछ लोग लगातार मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं
मंदसौर के बाद वीडियो वायरल की इस घटना ने भाजपा संगठन की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…
बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…
बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…
बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…