Advertisement

home

बरेली: पांच साल से अनुपस्थित चल रहे 6 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग ने लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे छह शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। ये शिक्षक लगभग पांच वर्षों से स्कूलों में शिक्षण कार्य से गैरहाजिर थे। जिन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त की गई हैं, उनमें प्राथमिक विद्यालय मझौआ भोजीपुरा की सुषमा सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय नंदपुर की ऐश्वर्या सिंह, प्राथमिक विद्यालय गोसलपुर की रिचा, प्राथमिक विद्यालय डांडिया नगला की भावना मलिक, समरीन और प्राथमिक विद्यालय बसावनपुर के रामसेवक शामिल हैं।

बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह के अनुसार, इन सभी शिक्षकों को विभाग द्वारा तीन बार नोटिस भेजा गया, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। लगातार अनुपस्थिति के चलते शिक्षा विभाग ने इनकी रिपोर्ट शासन को भेजी, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए सभी की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। अधिकारी ने यह भी बताया कि अन्य अनुपस्थित शिक्षकों की जांच प्रक्रिया भी जारी है और उनके खिलाफ भी उचित कदम उठाए जाएंगे। यह कार्रवाई शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने और लापरवाह कर्मचारियों पर सख्ती बरतने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

Express views

Recent Posts

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

1 day ago

भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में हुआ कंस का अंत

बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…

1 day ago

बरेली कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…

1 day ago

सत्ता की हनक पर भारी पड़ी प्रशासनिक सख्ती, ताश के पत्तों की तरह ढहा रसूखदार नेता का साम्राज्य

बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…

1 day ago

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

2 days ago