रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा
बरेली। अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान और कार्रवाई के लिए प्रशासन ने 15 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर थानावार टीमें बनाकर झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे बांग्ला व असमिया भाषी लोगों का सत्यापन किया जा रहा है इन लोगों द्वारा प्राप्त फर्जी राशन कार्ड, आधार, वोटर आईडी, ड्राइविंग व शस्त्र लाइसेंस, पासपोर्ट आदि दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
अवैध रूप से मिली सुविधाओं को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जिन कर्मचारियों और बिचौलियों ने इन नागरिकों को सरकारी सुविधाएं दिलाने में मदद की उनकी पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस और एलआईयू की संयुक्त टीम स्थानीय स्रोतों से भी जानकारी जुटा रही है इन नागरिकों के फिंगरप्रिंट लेकर राज्य फिंगरप्रिंट ब्यूरो को भेजे जा रहे हैं ताकि जिलावार कंप्यूटराइज्ड डाटाबेस तैयार हो सके प्रशासन की नजर उन लोगों पर भी है जो रिक्शा चलाने, मीट फैक्टरियों, सफाई कार्य और घरेलू नौकरानी जैसे कामों में लगे हैं इस सघन अभियान का उद्देश्य जिले में अवैध निवासियों की पहचान कर उन्हें मिलने वाली सभी सरकारी सुविधाओं पर रोक लगाना है।
बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…
बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…
बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…
बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…