Advertisement

home

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क पर तगड़ा प्रहार, 1 करोड़ रुपये के क्रूड स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

बरेली। इज्जतनगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क पर तगड़ा प्रहार करते हुए 996 ग्राम क्रूड स्मैक, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है, के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई तब हुई जब आरोपी कार (UP 25 BX 9090) से गोरखपुर डिलीवरी के लिए जा रहे थे और कुमरा फाटक पर फाटक बंद होने के कारण रुके थे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि बरामद स्मैक भारी मात्रा में है और यह गिरोह लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी सक्रिय था।

आरोपियों से स्मैक, चार एंड्रॉयड मोबाइल और कार बरामद हुई। तस्कर आसाम से हेलीकॉप्टर के जरिए दिल्ली पहुंचे थे ताकि पुलिस की नजर से बच सकें, लेकिन बरेली में पकड़े गए।गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी में शामिल हैं और इनका नेटवर्क कई जिलों में फैला है। सभी के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: मेला देखने जा रहे 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…

6 hours ago

धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, उमड़े श्रद्धालु

​बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…

6 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…

7 hours ago

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

17 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

1 day ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

1 day ago