Advertisement

home

भांगड़ा नदी के पास दर्जन भर गोवंश अवशेष मिलने पर हिन्दू संगठन भड़के

बरेली (फतेहगंज पश्चिमी)। भाखड़ा नदी किनारे गोवंश के मिले अवशेष, हिंदू संगठनों में आक्रोश, सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोवंश के अवशेष को गद्दा खुदवा कर दफना दिया। जानकारी के अनुसार थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में धनेटा रेलवे फाटक से आगे भाखड़ा नदी के किनारे एक दर्जन गोवंशो के अवशेष की सूचना पर पहुंचे राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया व थाना फतेहगंज पश्चिमी में अज्ञात लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तहरीर दी। जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार बताया कि मंगलवार को धनेटा फाटक के पास भाखड़ा नदी के किनारे एक दर्जन गोवंशो के अवशेष पड़े हुए हैं जिन्हें कुछ लोगों ने गौकसी कर उनका पूरा शरीर काटकर ले गए मौके पर सिर व उनकी खाल बरामद की गई है। इस घटना से पूरे हिंदू जनमानस में भारी आक्रोश उमड़ रहा है जल्द से जल्द गौकशी करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।इस मौके पर जिला अध्यक्ष अमित कुमार गंगवार, फतेहगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, मीरगंज तहसील मंत्री प्रेम शंकर राठौर, सचिन कुमार गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, विजय गंगवार, रवि कुमार, राहुल सिंह, मोहित शर्मा, सोमपाल राजपूत, अंकित कुमार गंगवार,जिला अध्यक्ष AHP, अमित गंगवार, सुमित,रवि, अमन, राहुल, गजेंद्र सिंह, मोहित, कौशल, मुनी शत आदि लोग मौजूद रहे। इसी तरह बजरंग सेना की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुसुम लता शर्मा, जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश सह प्रभारी मुकेश मिश्रा ने भी गोवंश पशुओं की हत्या करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रचना गुप्ता मोहिनी शर्मा मोहित शर्मा आदि लोग शामिल रहे।

Express views

Recent Posts

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

1 day ago

भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में हुआ कंस का अंत

बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…

1 day ago

बरेली कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…

1 day ago

सत्ता की हनक पर भारी पड़ी प्रशासनिक सख्ती, ताश के पत्तों की तरह ढहा रसूखदार नेता का साम्राज्य

बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…

1 day ago

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

2 days ago