बरेली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज माहवारी स्वच्छता दिवस का आयोजन किया गया । माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर डॉ रोहन दिवाकर के नेतृत्व में रैली निकालकर माहवारी स्वच्छता के बारे में किशोरियों को जागरूक किया गया । डॉ रोहन दिवाकर ने बताया कि किशोरियों को अपनी व्यक्तिगत साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए । माहवारी के दिनों में साफ सफाई पर ध्यान ना देने से कई प्रकार की उच्च जोखिम वाली बीमारियों का खतरा बना रहता है । किशोर स्वास्थ्य काउंसलर अवधेश कुमार शर्मा ने किशोरी स्वास्थ्य योजना के बारे में बताया । जिसके अंतर्गत किशोरियों को सेनेटरी नेपकिन वितरण किया जाता है । माहवारी स्वच्छता दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज पर रैली के साथ साथ सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर भी सी एच ओ एवं ए एन एम द्वारा जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया । आज के इस अवसर पर बी पी एम, बी सी पी एम, काउंसलर, फार्मासिस्ट आदि उपस्थित रहे ।
बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…
बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…
बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…
बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…